भारतीय क्रिकेटर बल्लेबाज ऋषभ पंत, अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायुडू और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भारत ने 30 मई से ब्रिटेन में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए स्टैंड बाई रखा है। इसके साथ ही आईसीसी ने संभावित खिलाड़ी चुनने की प्रक्रिया खत्म कर दी है।
2 of 5
पंत और रायुडू
- फोटो : pti
बीसीसीआई के पास हालांकि इन तीनों के अलावा किसी अन्य को चुनने का विकल्प भी होगा लेकिन ऐसा होने की संभावना बेहद कम है। अगर कोई चोटिल हुआ तो उनकी जगह इन्हें मौका मिलेगा और अभ्यास करवाने के लिए तीन गेंदबाज भी साथ जाएंगे। फैंस को बता दें कि विश्व कप से ठीक पहले भी टीम के स्क्वाड में बदलाव किया जा सकता है।
3 of 5
वर्ल्ड कप
- फोटो : social media
क्या कहता है आईसीसी का नियम
आईसीसी की गाइडलाइंस के अनुसार चयनकर्ता चाहें तो विश्व कप के लिए टूर्नामेंट से सात दिन पहले भी टीम की घोषणा या उसमें बदलाव कर सकते हैं। 2016 के बाद से आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट के लिए संभावित टीम के एलान की जरूरत नहीं रही गई है।
साल 2016 में मेंबर प्लेइंग अग्रीमेंट के प्रभाव में आने के बाद से किसी भी आईसीसी के टूर्नामेंट के लिए किसी भी देश को अपने संभावित खिलाड़ियों की सूची देने की जरूरत नहीं रह गई है।
हालांकि इसके लिए टीम में किए गए बदलाव को आईसीसी की इवेंट टेकनिकल कमेटी की तरफ से अनुमति मिलनी चाहिए। ऐसे में चयनकर्ताओं के पास खिलाड़ियों की फॉर्म और उनकी प्रतिभा को आंकने के लिए काफी समय है।