{"_id":"5a3ca1b74f1c1ba7668bb916","slug":"ajit-wadekar-says-without-practice-game-india-will-find-it-hard-in-south-africa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व कप्तान बोले- अफ्रीकी दौरे से पूर्व टीम इंडिया ने ऐसा नहीं किया तो पड़ जाएंगे लेने के देने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व कप्तान बोले- अफ्रीकी दौरे से पूर्व टीम इंडिया ने ऐसा नहीं किया तो पड़ जाएंगे लेने के देने
Fri, 22 Dec 2017 03:56 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Fri, 22 Dec 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजित वाडेकर का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया जीत सकती है। इसके अलावा वाडेकर ने एक संकेत के तौर पर अपनी निजी राय रखते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले टीम इंडिया एक भी अभ्यास मैच नहीं खेल रही है। उन्होंने कहा कि विदेशी दौरे की पिचों पर ढलने के लिए अभ्यास मैच खेलना जरुरी होता है, जो टीम इंडिया नहीं कर रही है।
2 of 5
अजीत वाडेकर
इस दौरान वाडेकर ने कहा कि अभ्यास नहीं करने से पूरे दौरे पर टीम इंडिया की तैयारियों में बाधा डल सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम एक संतुलित टीम है और हाल ही में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और लगातार करती आ रही है।
3 of 5
Team India
गौरतलब है कि पूर्व कप्तान वाडेकर ने दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर एक इवेंट के दौरान आगे कहा कि किसी भी टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका हमेशा से मुश्किल देश रहा है। उनके खिलाड़ी बेहतरीन खेल दिखाते हैं और साथ ही वहां की पिच में तेजी भी रहती है। टीम इंडिया को पूरी तैयारियों के साथ इस दौरे पर जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
team india
- फोटो : File
वाडेकर ने कप्तान कोहली को लेकर काफी तारीफ की और कहा कि वह बेहद ही आक्रामक खिलाड़ी हैं और मौजूदा समय में ऐसे ही खिलाड़ियों का क्रिकेट में होना जरुरी है। वह हमेशा अपनी टीम के लिए मैदान पर दिल से खेलते नजर आते हैं और उन्हें हार का सामना करना पसंद नहीं है। उनका आक्रामक रूप दक्षिण अफ्रीका दौरे पर निश्चित रूप से उनके और टीम के काम आएगा।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
बता दें कि टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी 5 जनवरी से 3 टेस्ट के साथ 6 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलना है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच केपटाउन में 5 जनवरी को खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।