फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान पर से बैन हटा, अब इस पर टिका पूरा ध्यान

Sat, 16 Sep 2017 11:39 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Sat, 16 Sep 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
After ban pakistani fast bowler mohammad irfan come back and wait for srilanka series
मोहम्मद इरफान

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान पर से बैन हट गया है। स्पॉट फिक्सिंग मामले की वजह से 6 महीने का बैन झेलने वाले इरफान की नजरें अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी पर टिकी है।

After ban pakistani fast bowler mohammad irfan come back and wait for srilanka series
मोहम्मद इरफान

इरफान पर आरोप था कि उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में सट्टेबाज द्वारा संपर्क किए जाने की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को नहीं दी थी। इसी कारण बोर्ड ने उन पर 6 महीने का बैन लगा दिया था। इसके अलावा बोर्ड ने उनके सभी करारों को भी रद्द कर दिया था। बाद में उन्हें बताया गया था कि उनका प्रतिंबध कम हो सकता है अगर वह बैन के समय लागू होने वाले नियमों को मानें। इरफान ने ठीक वैसा ही किया और वह अब खेलने को तैयार हैं ।

After ban pakistani fast bowler mohammad irfan come back and wait for srilanka series
मोहम्मद इरफान

पाकिस्तान के अखबार द डॉन ने इरफान के हवाले से लिखा है, 'मेरी कोशिश श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज में वापसी की है जिसका आखिरी मैच लाहौर में खेला जाएगा।'  सात फुट एक इंच लंबे इस खिलाड़ी पर शुरुआत में बोर्ड ने एक साल का बैन के साथ ही एक हजार डॉलर का जुर्माना लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
After ban pakistani fast bowler mohammad irfan come back and wait for srilanka series
मोहम्मद इरफान

इरफान वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में टीम में नहीं चुने जाने से भी काफी निराश थे। उन्होंने कहा, 'उस समय जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की घर में वापसी हो रही थी तब बैन की वजह से मैं इस ऐतिहासिक मैच हिस्सा नहीं बन पाया। अपने घरेलू दर्शकों के सामने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलना मेरा सपना था और मैं इस बात से दुखी हूं कि जब यह सब हो रहा था तभी मैं मैच का हिस्सा नहीं बन पाया।'

विज्ञापन
After ban pakistani fast bowler mohammad irfan come back and wait for srilanka series
मोहम्मद इरफान

अपने प्रतिबंध के अंत की औपचारिक घोषणा को लेकर इरफान ने कहा, 'पीसीबी के सभी अधिकारी इस समय विश्व एकादश में व्यस्त हैं। मैं उनसे फोन पर बात करूंगा और वह मुझे मिलने का समय और आधिकारिक पत्र देंगें जिसके बाद में दोबारा से क्रिकेट खेलने के लिए स्वतंत्र रहूंगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed