फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की बादशाहत कायम, एशेज 2019 के बाद कुछ ऐसा है अंकतालिका का गणित

Tue, 17 Sep 2019 07:48 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 17 Sep 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
After ashes 2019 world test championship points table team india on top with 120 points
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में नौ में से अभी तक छह टीमों ने अपने-अपने मैच खेल लिए हैं, जिसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल जारी कर दी है। इस अंकतालिका में भारतीय क्रिकेट टीम की बादशाहत कायम है और वह पहले पायदान पर काबिज है। ऐसे में आइए जानते हैं प्वाइंट्स टेबल में कौन सी टीम कौन कहां पहुंची?



 

After ashes 2019 world test championship points table team india on top with 120 points
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 120 अंकों के साथ पहले स्थान पर बरकरार है, जबकि दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड, तीसरे पर श्रीलंका, चौथे पर ऑस्ट्रेलिया और पांचवें पर इंग्लैंड की टीम मौजूद है। मालूम हो कि भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 257 रनों से हारकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी। 

After ashes 2019 world test championship points table team india on top with 120 points
एशेज 2019 - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड की धरती पर 18 साल बाद एशेज सीरीज जीतने का ऑस्ट्रेलिया का सपना पूरा नहीं हो सका। 1972 के बाद पहली बार दोनों टीमों के बीच सीरीज 2-2 से ड्रॉ हुई। एशेज सीरीज खत्म होने के बाद इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खाते में 56-56 अंक हैं। वहीं, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के पास 60-60 अंक हैं। वेस्टइंडीज की टीम अपना खाता नहीं खोल पाई है। इसके अलावा बांग्लादेश, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका को मैच खेलना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After ashes 2019 world test championship points table team india on top with 120 points
आईसीसी

ऐसे मिलते हैं अंक

दो मैचों की सीरीज में एक मैच जीतने पर 60 प्वाइंट्स मिलते हैं। तीन मैचों की सीरीज मे एक मैच जीतने पर 40 प्वाइंट्स मिलते हैं। चार मैचों की सीरीज में एक मैच की जीत पर 30 प्वाइंट्स मिलते हैं। वहीं, पांच मैचों की सीरीज में एक मैच जीतने पर 24 प्वाइंट्स मिलते हैं। इसके अलावा एक मैच को ड्रॉ करने के लिए 8-8 अंक मिले हैं। 

विज्ञापन
After ashes 2019 world test championship points table team india on top with 120 points
ICC - फोटो : social Media
आइए जानते हैं अंकों का गणितः
 
कितने मैचों की सीरीज    एक मैच जीत के लिए प्वाइंट्स   टाई के लिए प्वाइंट्स    ड्रॉ के लिए प्वाइंट्स     हार के लिए प्वाइंट्स  
2 60 30 20 0
 3     40    20    13    0
4    30     15    10 0
5 24 12 8 0
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed