फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेगिस्तान में फिर बरसेंगे चौके-छक्के, इस तारीख से T-10 लीग की शुरुआत, जानें कौन-कौन शामिल

Mon, 21 Dec 2020 03:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 21 Dec 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Abu Dhabi T10 Chris Gayle, Andre Russell and Dwayne Bravo among confirmed icon players
क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी और ड्वेन ब्रावो - फोटो : ट्विटर

इंडियन प्रीमियर लीग को खत्म हुए अभी चंद महीने ही गुजरे हैं। अब रेगिस्तान में दोबारा चौके-छक्के बरसने वाले हैं। नए साल में अबुधाबी में टी-10 लीग का आयोजन होने जा रहा, जहां दुनिया के कई धाकड़ खिलाड़ी अपनी मौजदूगी से साल 2021 का स्वागत करेंगे। यह 10 ओवर्स का पहला टूर्नामेंट है जिसे आईसीसी और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड से मंजूरी मिली हुई है।

Abu Dhabi T10 Chris Gayle, Andre Russell and Dwayne Bravo among confirmed icon players
ड्वेन ब्रावो

28 जनवरी से छह फरवरी के बीच होने चौथे टी-10 टूर्नामेंट में क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी और ड्वेन ब्रावो जैसे दुनिया के शीर्ष क्रिकेटर भाग लेने वाले हैं। पूरा टूर्नामेंट जैद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक गेल टीम अबुधाबी के आइकन खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरेंगे।

Abu Dhabi T10 Chris Gayle, Andre Russell and Dwayne Bravo among confirmed icon players
शाहिद आफरीदी - फोटो : social Media

अफरीदी कलंदर्स के आइकन खिलाड़ी होंगे। ब्रावो दिल्ली बुल्स, आंद्रे रसेल नार्दर्न वारियर्स और सुनील नरेन डेक्कन ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेलेंगे। जो अन्य प्रमुख खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे उनमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (मराठा अरेबियन्स), श्रीलंका के तिसारा परेरा (पुणे डेविल्स) और इसुरु उडाना (बांग्ला टाइगर्स) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abu Dhabi T10 Chris Gayle, Andre Russell and Dwayne Bravo among confirmed icon players
क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर

टी-20 में 1000 से अधिक छक्के लगा चुके गेल ने आयोजकों द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘जितना छोटा मैच होता है वह उतना ही आकर्षक बन जाता है। मैं फिर से जैद क्रिकेट स्टेडियम में खेलने को लेकर उत्साहित हूं। अबुधाबी – गेल तूफान आ रहा है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed