फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली की कप्तानी और बल्लेबाजी से डरते हैं एबी डीविलियर्स, टीम इंडिया को लेकर दिया बड़ा बयान

Sun, 21 Oct 2018 01:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Oct 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
ab devilliers praises captain virat kohli and wish team india for australia tour
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने कहा कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी और बल्लेबाजी बेहतरीन है, जो विरोधी टीमों के लिए खौफनाक है। एक इवेंट से इतर बातचीत में डीविलियर्स ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा, 'कप्तान के रूप में कोहली ने अपनी गलतियों से सीखा है। वह अपने करियर के शानदार पड़ाव पर है।'

ab devilliers praises captain virat kohli and wish team india for australia tour
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली

'मिस्टर 360 डिग्री' के नाम से मशहूर एबी ने कहा, 'विराट कोहली अच्छे कप्तान हैं और दिन प्रतिदिन सुधरते जा रहे हैं। यह भयावह हिस्सा है। एक बल्लेबाज के रूप उनके कुछ क्षेत्र हैं, जिसमें उन्हें सुधार करना है, यह भी डरावना अनुभव है। वह अपने करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहा है।'

ab devilliers praises captain virat kohli and wish team india for australia tour
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली - फोटो : ipl

एबी डीविलियर्स ने भारत के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया में सफल होने का शानदार मौका है। वह दक्षिण अफ्रीका आए और तीन मैचों की सीरीज में संभवतः हमसे बेहतर खेल दिखाया। वह इंग्लैंड में जरूर हारे, लेकिन पहला टेस्ट बेहद करीबी रहा, जिसमें जीत किसी भी पाले में जा सकती थी। ऑस्ट्रेलिया का दौरा कड़ा होगा, लेकिन टीम इंडिया में जीतने की क्षमता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ab devilliers praises captain virat kohli and wish team india for australia tour
जसप्रीत बुमराह

34 वर्षीय डीविलियर्स का मानना है कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में सफलता का बड़ा पैमाना साबित होगा। उन्होंने कहा, 'जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार इंग्लैंड में तैयार नहीं थे। मगर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वह भी फिट रहेंगे।टीम इंडिया का गेंदबाजी क्रम मौजूदा समय में बेहतरीन है और वह ऑस्ट्रेलिया में भी कमाल कर सकते हैं।'

विज्ञापन
ab devilliers praises captain virat kohli and wish team india for australia tour
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली

डीविलियर्स और विराट कोहली की दोस्ती के चर्चे अच्छे से पता हैं। दोनों ही आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हैं। फैंस इन दोनों को क्रिकेट का लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो कहते हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट खेलने वाले डीविलियर्स ने ठहाका लगाते हुए इसका जवाब दिया, 'हम जब साथ में बल्लेबाजी करते हैं तो मजा आता है। हमारी खेल के प्रति सोच एक-जैसी है। वह रोनाल्डो को पसंद करता है और मुझे मेसी से लगाव है। इसलिए आप मुझे मेसी और कोहली को रोनाल्डो मान सकते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed