फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एबी डीविलियर्स के घर आई नन्हीं परी, पत्नी डेनियल तीसरी बार बनीं मां, दो भाइयों को मिली बहन

Fri, 20 Nov 2020 12:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 20 Nov 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
AB de Villiers, wife blessed with third child; cricketer shares pic on social media
अपने परिवार के साथ डीविलियर्स - फोटो : इंस्टाग्राम

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स एक बार फिर पिता बन चुके हैं। एबी की पत्नी डैनियल ने 11 नवंबर को अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया। मगर आईपीएल में आरसीबी की ओर से खेलने वाले डीविलियर्स ने फैंस के साथ हफ्ते भर बाद इस खुशखबरी को साझा किया।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AB de Villiers (@abdevilliers17)

AB de Villiers, wife blessed with third child; cricketer shares pic on social media
अपने नवजात बच्चे के साथ डीविलियर्स दंपती - फोटो : इंस्टाग्राम

एबी के साथ-साथ पत्नी डेनियल ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फोटो शेयर की है। कपल ने अपनी नवजात बेटी का नाम येंते रखा है। फोटो कैप्शन में लिखा गया, 'हम अपनी दुनिया में एक खूबसूरत बेबी गर्ल का स्वागत करते हैं। आप हमारे परिवार के लिए आशीर्वाद हैं। आपको पाकर हम आभारी हैं।

AB de Villiers, wife blessed with third child; cricketer shares pic on social media
एबी डीविलियर्स

एबी ने अपनी निजी जिंदगी के कई राज आत्मकथा में खोले हैं। 2008 में पहली नजर में ही डेनियल से प्यार कर बैठे एबी ने 2012 में ताजमहल के सामने प्रपोज किया और फिर 2013 में दोनों की शादी हो गई। 2015 में पहले बेटे एबी डीविलियर्स जूनियर और 2017 में जॉन रिचर्ड डीविलियर्स के माता-पिता बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
AB de Villiers, wife blessed with third child; cricketer shares pic on social media

2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इस खिलाड़ी ने दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए 2004 से 2018 तक 228 वन-डे और 114 टेस्ट मैच में क्रमश: 9577 और 8765 रन बनाए। सबसे तेज वन-डे इंटरनेशनल शतक का रिकॉर्ड भी इसी खिलाड़ी के नाम है। मिस्टर 360 ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में 149 रन बनाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed