फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एबी डीविलियर्स ने बताई टीम की हार की वजह, कहा अगर ये गलती नहीं होती तो आसानी से जीत जाते 3 मैच

Wed, 10 Apr 2019 08:04 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 10 Apr 2019 08:04 AM IST
विज्ञापन
AB de Villiers shared the reason behind RCB's loss in IPL
virat and ab devillliers

इंडियन टी-20 लीग का 12वां संस्करण विराट की टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। अभी तक खेले गए सभी 6 मुकाबलों में बैंगलोर को हार का सामना करना पड़ा है। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के टीम में होने के बावजूद टीम को जीत नसीब नहीं हुई है। 


 
AB de Villiers shared the reason behind RCB's loss in IPL
आरसीबी विराट - फोटो : social media
हार का कारण

बैंगलोर के दिग्गज बल्लेबाज डिविलियर्स ने बताई टीम के हार की बड़ी वजह। दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद उन्होंने कोच गैरी कर्स्टन से इस बारे में बात की थी। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने कॉलम में एबी ने लिखा "प्रत्येक खिलाड़ी एक बल्लेबाज या एक गेंदबाज होता है, और यह समझ में आता है कि उनका प्राथमिक ध्यान बल्लेबाजी या गेंदबाजी पर है। लेकिन हर खिलाड़ी एक क्षेत्ररक्षक भी है और मेरे विचार में, आपको एक सामूहिक भूख और एक मजबूत इकाई के रूप में काम करने की इच्छा होनी चाहिए।”


 
AB de Villiers shared the reason behind RCB's loss in IPL
विराट कोहली
हम तीन मैच जीत चुके होते

डिविलियर्स के अनुसार उनकी टीम अभी तक हुए 6 मैचों में तीन जीत सकती थी। मुंबई, कोलकाता और दिल्ली के खिलाफ उनके पास जीत का अच्छा मौका था। 

उन्होंने आगे लिखा “इस टूर्नामेंट में हमारी फील्डिंग बहुत खराब रही है, और हम हर मैच में कई मौके छोड़ने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। हम आसानी से घर पर मुंबई और कोलकाता को हरा सकते थे। हम शायद 20 रन बनाते तो दिल्ली को भी हरा सकते थे। हम आज 6 मैचों में से तीन जीत के साथ अच्छी स्थिति में होते।”


 
विज्ञापन
विज्ञापन
AB de Villiers shared the reason behind RCB's loss in IPL
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली - फोटो : ipl
पंजाब से है मुकाबला

बैंगलोर का अगला मुकाबला 13 अप्रैल को पंजाब से है। यह मुकाबला मोहाली में खेला जायेगा। पंजाब की टीम इस मैदान पर पिछले सीजन से एक भी मैच नहीं हारी है।

यही वजह है कि वहां भी विराट सेना की राह आसान नहीं होने वाली है। हालांकि विराट को अगर प्ले-ऑफ में पहुंचना है तो उन्हें अपने सभी आठों मुकाबले जीतने होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed