फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संन्यास ले चुके एबी डीविलियर्स को हमेशा रहेगा मलाल, काबिलियत के बावजूद यह '5 उपलब्धियां' रह गई दूर

Sat, 26 May 2018 05:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 26 May 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
AB de Villiers did not achieve 5 things in his career
एबी डीविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने गत बुधवार को अचानक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने तत्काल प्रभाव से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर सबको चौंकाया दिया था। 34 साल के इस दिग्गज खिलाड़ी के नाम एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज हैं लेकिन कुछ ऐसे रिकॉर्ड ऐसे हैं, जिसको न हासिल कर पाने का मलाल एबी डीविलियर्स को हमेशा रहेगा, जानिए वो कौन से ऐसे 5 रिकॉर्ड हैंः

AB de Villiers did not achieve 5 things in his career
AB DE VILLIERS

साल 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे इंटरनेशनल में डेव्यू करने वाले प्रोटियाज के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 14 साल के क्रिकेट  करियर के दौरान कुल 228 वन-डे मैच खेले। उन्होंने 53.5 की औसत से 9473 रन बनाए। वन-डे में उनके नाम  25 शतक और 53 अर्धशतक हैं लेकिन वह अपने इस लंबे सफर में एक भी दोहरा शतक हासिल नहीं लगा पाए। वहीं, एबी ने 78 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 10 अर्धशतक बनाए लेकिन वह एक भी शतक नहीं जड़ पाए, जिसका मलाल उन्हें हमेशा रहेगा। 

AB de Villiers did not achieve 5 things in his career
एबी डीविलियर्स

साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट से डेव्यू करने वाला दक्षिण अफ्रीका का यह स्टार खिलाड़ी ने अपने टेस्ट करियर में 114 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 22 शतक और 46 अर्धशतक के साथ 50.66 की औसत के साथ 8765 रन बनाए है। मगर उन्होंने अपने इस करियर में एक भी दोहरा शतक नहीं जड़ पाए। इसकी कमी उन्हें जरूर खलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
AB de Villiers did not achieve 5 things in his career
AB DE VILLIERS

क्रिकेट का 'सुपरमैन' कहा जाने वाला यह हरफनमौला खिलाड़ी ने अपने 14 साल के क्रिकेट करियर के दौरान कई सारी उपलब्द्धियां हासिल की, लेकिन क्रिकेट के किसी भी प्रारूपों में 10 हजार रन नहीं पूरा कर पाए, जिसका खेद उन्हें वाकई रहेगा।

विज्ञापन
AB de Villiers did not achieve 5 things in his career
एबी डीविलियर्स

क्रिकेट की दुनिया में 360 डिग्री का शॉट खेलने वाला इकलौता बल्लेबाज एबी डीविलियर्स अपने करियर के दौरान टेस्ट क्रिकेट खेलने तीन दफा आए लेकिन वह टीम को जिता नहीं पाए। साल 2008 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में एबी ने अहमदाबाद में दोहरा शतक जड़े थे। उस मैच में तो प्रोटियाज को जीत मिली थी। मगर वह कानपुर टेस्ट में हार गए थे तो सीरीज 1-1 से बराबर हो गई थी। इसके बाद  सल 2010 में भी सीरीज 1-1 से बराबर हुई थी। वहीं, साल 2015 में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed