फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में इन 5 भारतीयों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें

Wed, 04 Oct 2017 03:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 04 Oct 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
5 players to watch out for in t20 series against australia
टीम इंडिया - फोटो : hindustan times

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज शुरू होगी। सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने हाल ही में वन-डे सीरीज 4-1 से जीती थी। ऑस्ट्रेलिया टी20 की कड़ी टीम है, इसलिए भारत कोई गलती नहीं करना चाहेगा। इसी बीच टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी टीम में अपनी जगह पक्की करने की भरपूर कोशिश करेंगे। ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं:

केएल राहुल

5 players to watch out for in t20 series against australia
केएल राहुल

केएल राहुल को टीम इंडिया की प्लेयिंग इलेवन में मौका नहीं मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो पांचों मैचों में बेंच गर्म करते रहे। युवा बल्लेबाज को चौथे क्रम की जिम्मेदारी मिली थी, जिसमें वो प्रदर्शन नहीं कर सके। अब उनके पास टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने का मौका है। राहुल को फटाफट क्रिकेट पसंद है और उनका इस फॉर्मेट में उन्होंने करीब 50 की औसत से रन बनाए हैं। राहुल को फिर से मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी मिल सकती है और इस बार वो मौके का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे।

कुलदीप यादव

5 players to watch out for in t20 series against australia
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए कुलदीप बड़ी पहेली बन गए हैं। कंगारू बल्लेबाज चाइनामैन की गेंदों को समझ नहीं पा रहे हैं। 22 वर्षीय कुलदीप ने टेस्ट और वन-डे में शानदार प्रदर्शन किया है और अब टी20 इंटरनेशनल सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करके वो तीनों प्रारूपों में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। कुलदीप के पास आईपीएल का अच्छा अनुभव है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षर पटेल

5 players to watch out for in t20 series against australia
अक्षर पटेल

बाएं हाथ के स्पिनर ने अपने खेल में काफी सुधार किया है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम वन-डे में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट भी चटकाए।अक्षर पटेल बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, जो टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यही नहीं, फील्डिंग में भी अक्षर अच्छे हैं और वो टी20 क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी बन सकते हैं।

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक

5 players to watch out for in t20 series against australia
दिनेश कार्तिक - फोटो : ESPN
दिनेश कार्तिक के पास टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने का ये बेहतरीन मौका होगा। अगर वो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई करने में कामयाब हुए तो अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं। आईपीएल में भी कार्तिक का प्रदर्शन अच्छा रहा था और उनसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed