{"_id":"57ffa34c4f1c1bf62d28eacc","slug":"see-how-the-dream-had-to-be-saved-the-crowd-had-gathered-to-see","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, सपना को किस तरह बचा कर ले जाना पड़ा, देखने उमड़ पड़ी थी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, सपना को किस तरह बचा कर ले जाना पड़ा, देखने उमड़ पड़ी थी भीड़
टीम डिजिटल, मेरठ
Updated Thu, 13 Oct 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
सपना चौधरी
- फोटो : मदन बालियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रागिनी प्रतियोगिता की पहली रात में सपना के डांस पर प्रशंसकों और भीड़ के हंगामे को देखते हुए डीएम ह्दय शंकर तिवारी के निर्देश पर एसडीएम खेकड़ा आदित्य प्रजापति ने रागिनी प्रतियोगिता की अनुमति को स्थगित कर दिया, जिस कारण दूसरे दिन रागिनी प्रतियोगिता नहीं हो सकी।
सपना चौधरी
- फोटो : मदन बालियान
उल्लेखनीय है कि बागपत में गायिका सपना चौौध्ररी की सुरक्षा के लिए आयोजकों को मंच पर सपना के बाउंसरों के अलावा लाइसेंसी बंदूकधारी और लाठियां लिए वालिएंटियर तक लगाने पड़ गए। कई बार व्यवस्था बनाने के लिए लाठियां चलाई गई।
उत्साहित भीड़
- फोटो : मदन बालियान
रात 12 बजे मंच के पीछे से सपना को उसकी गाड़ी तक भारी सुरक्षा में ले जाया गया। गायिका की एक झलक पाने के लिए यहां सैकड़ों प्रशंसक जमा हो गए। गाड़ियों का काफिला रवाना हुआ, तो सपना की गाड़ी पर पीछे की तरफ कई प्रशंसक चढ़ गए, जिससे उसका बंफर भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम में भीड़
- फोटो : मदन बालियान
आयोजन कमेटी के सदस्य खेकड़ा के ब्लाक प्रमुख और भाजपा नेता जितेंद्र धामा और परमिंद्र धामा को खुद व्यवस्था बनाने में पसीने छूट गए। दोनों ने किसी तरह सपना को दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे तक पहुंचाया।
विज्ञापन
सपना चौधरी
- फोटो : मदन बालियान
एसडीएम आदित्य प्रजापति का कहना है कि लोकगीत और रागिनी के कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन से ली गई थी। लेडीज डांसर के विषय में आयोजकों ने कुछ नहीं बताया गया। पहले दिन रागिनी देखने पहुंचे कुछ लोगों ने काफी हंगामा किया है, जिस कारण प्रशासन ने अनुमति रद कर दी है। वह नहीं जानते थे कि सपना चौधरी आएगी। हालांकि जब एसडीएम उद्घाटन कर रहे थे, तब भी माइक से बार-बार सपना का नाम बोला जा रहा था।