अगर आप भी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं और पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पुलिस में बंपर भर्तियां शुरु हुईं हैं। देख लें
2 of 8
सेना भर्ती आज से
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा स्टाफ सलेक्शन ने कॉस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पद के लिए आवेदन स्वीकार किए हैं और भर्ती में 5532 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। वहीं भर्ती में महिला और पुरुष के आधार पर पदों की संख्या को विभाजित किया गया है, जिसमें पुरुषों के लिए 4500 और महिलाओं के लिए 1032 पद आरक्षित है।
भर्ती में आरक्षण संबंधी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा और आवेदन फीस में छूट दी जाएगी। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इन पदों के योग्य हैं तो आप आवेदन करने की आखिरी से पहले ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
4 of 8
सेना भर्ती
- फोटो : bureau
इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 21700 रुपये पे-स्केल दी जाएगी। पुलिस विभाग में निकली इस भर्ती में लाखों लोग आवेदन करते हैं और चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हरियाणा में ही नियुक्त किया जाएगा। भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना आवश्यक है।
5 of 8
पंजाब पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पहली बार प्रतिभागियों का डोप टेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी आवश्यक है और यह उम्र 1 जून 2017 के आधार पर तय की जाएगी। वहीं आरक्षण नियमों के आधार पर हरियाणा के एससी और बीसी वर्ग के आधार पर 5 साल की छूट दी जाएगी।