फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanker: मेटाडोर पलटने से दो महिलाओं की मौत, 36 घायल, दो की हालत गंभीर, छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

Sun, 04 Dec 2022 08:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Dec 2022 08:03 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में धुत था। वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि तीन बार सड़क पर पलटने के बाद सीधी खड़ी हो गई। हादसे के समय मेटाडोर में 40 लोग सवार थे। हादसे में घायल कई लोगों की स्थिति बिगड़ रही है। ऐसे में अभी तक 12 लोगों को रेफर किया जा चुका है। 

विज्ञापन
two killed, 36 injured after matador overturned in chhattisgarh kanker
कांकेर में हुए हादसे के बाद सड़क पर पड़े घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के कांकेर में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार मेटाडोर पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 36 लोग घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। हालत गंभीर देख 12 लोगों को कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी लोग छठी और नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।  हादसा अंतागढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है। 



two killed, 36 injured after matador overturned in chhattisgarh kanker
तीन बार पलटने के बाद मेटाडोर सीधी खड़ी हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जानकारी के मुताबिक, अंतागढ़ के नयापारा निवासी गीतेश यादव के बच्चे का रविवार शाम को छठी का कार्यक्रम था। उसमें शामिल होने के लिए ससुराल कोदाभाट से रिश्तेदार व परिचित एक मेटाडोर में सवार होकर निकले थे। अभी वे शाम करीब 4 बजे भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ के बीच पोडगांव पहुंचे थे, कि चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और वह तेज रफ्तार में सड़क किनारे पलट गई। 

two killed, 36 injured after matador overturned in chhattisgarh kanker
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पास स्थित बीएसएफ कैंप से जवान, स्थानीय पुलिस और अन्य लोग मदद के लिए पहुंचे। इसके बाद घायलों को वहां से निकाला गया और उन्हें अंतागढ़ अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मनीषा तारम (22) को मृत घोषित कर दिया। वहीं उपचार के दौरान कोदाभाट निवासी सुमन मंडावी (61) ने भी दम तोड़ दिया। मनीषा अपने मायके आई थी। उसका बच्चा सुरक्षित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
two killed, 36 injured after matador overturned in chhattisgarh kanker
घायलों को उठाकर एंबुलेंस में ले जाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनके अलावा शाम 7 बजे तक 36 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें 30 महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल हैं। सभी को हाथ-पैर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही एएसपी खोमन सिन्हा  और एडिशनल कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा भी अस्पताल पहुंच गए हैं। जहां उनके भोजन व बिस्तर के लिए व्यवस्था की जा रही है। वहीं गंभीर घायलों को कांकेर रेफर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
two killed, 36 injured after matador overturned in chhattisgarh kanker
हादसे के बाद सड़क किनारे पड़े घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायलों की संख्या को देखते हुए कोयलीबेड़ा, दुर्गूकोंदल और भानुप्रतापपुर से भी एंबुलेंस को अंतागढ़ बुलाई गई है। शाम 7 बजे तक गंभीर रूप से घायल बंसत यादव, कांती, प्रमिला वट्टी, योगेश्वरी यादव, किरण, गौरी यादव, ललिता यादव को कांकेर रेफर किया जा चुका था। अन्य को भी कांकेर रेफर करने की तैयारी चल रही है। घायलो में भगवतीन यादव, वासुदेव यादव, दामिनी पटेल, अरती पटेल, भगवंतीन पटेल, सुनती यादव, किरण नेगी आदि शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed