फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रायपुर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस: छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति, देखें तस्वीरें

Fri, 26 Jan 2024 03:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 26 Jan 2024 03:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने तिरंगा फहराया है। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें स्कूली विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
Republic Day celebrated in Raipur: Students gave a fascinating cultural presentation, see photos
रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने तिरंगा फहराया है। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें स्कूली विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनकी प्रस्तुति देखकर मुख्य अतिथि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन सहित दर्शकों ने सराहना किया। 
Republic Day celebrated in Raipur: Students gave a fascinating cultural presentation, see photos
104 विद्यार्थियों ने ग्रुप बनाकर की नृत्य, दर्शकों ने की सराहना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनमें प्रथम पुरस्कार ज्ञान गंगा इंग्लिश मीडियम स्कूल को दिया गया। इस प्रस्तुति में 104 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसके बोल हर घर तिरंगा था। उन्होंने इस नृत्य के माध्यम से बच्चे हमारे तिरंगा के आन-बान और शान से पूरे देश के साथ प्रस्तुति दी। साथ ही लोंगो में तिरंगे के माध्यम से देश प्रेम की भावना को मजबूत किया। इसके साथ ही देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने को आहवान किया। 
Republic Day celebrated in Raipur: Students gave a fascinating cultural presentation, see photos
छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में छात्राओं ने दी प्रस्तुति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
द्वितीय पुरस्कार मायाराम सुरजन शासकीय हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय को दिया गया। जिसमें 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसके बोल हमर सुघ्घर छत्तीसगढ़ था। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन के दृष्यों का मोहक चित्रण गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day celebrated in Raipur: Students gave a fascinating cultural presentation, see photos
छत्तीसगढ़ी गानों में छात्राओं की शानदार प्रस्तुति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तृतीय पुरस्कार पीजी उमाठे शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय को दिया गया। इस प्रस्तुति में 290 विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। इसके बोल बस्तरिया आदिवासी संथाली नृत्य निमों-निमों सभी ला जोहार था। उन्होंने आदिवासी संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित करता हुआ नृत्य किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed