{"_id":"66bd8581441f41851a0ee664","slug":"chhattisgarh-immersed-in-independence-day-celebrations-2024-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा छत्तीसगढ़, हर तरफ लहराया तिरंगा, लोगों में जबरदस्त उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा छत्तीसगढ़, हर तरफ लहराया तिरंगा, लोगों में जबरदस्त उत्साह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:22 PM IST
सार
देशभर में आज आजादी का जश्न बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आजादी के उत्सव को देखते हुए देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षा का कड़ा पहरा है। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
Independence Day
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देशभर में आज आजादी का जश्न बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आजादी के उत्सव को देखते हुए देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षा का कड़ा पहरा है। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
2 of 5
Independence Day
- फोटो : अमर उजाला
बस्तर जिले के लालबाग मैदान में को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे। जहां उन्होंने ध्वजारोहण किया। उसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मंच पर पहुंचे। परेड में 15 टुकडियां शामिल हुईं, जिसमें सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन, सीआरपीएफ 80 बटालियन, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, 19वीं पोखरण वाहिनी, जिला बल पुलिस, वन विभाग, नगर सेना, जिला बल, एनसीसी और स्काउट गाइड के जवान थे।
3 of 5
Independence Day
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। ततपश्चात परेड का निरीक्षण किया। शांति के प्रतीक सफेद, सौहार्द्र और उत्साह के प्रतीक कपोत (कबूतर) और रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान पर छोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Independence Day
- फोटो : अमर उजाला
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ जिला मुख्यालय के आमाखेरवा ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने ध्वजरोहण किया।
विज्ञापन
जांजगीर चांपा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फहराया झंडा
5 of 5
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ध्वजारोहण
- फोटो : अमर उजाला
जांजगीर चांपा जिले के हाईस्कूल मैदान में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने झंडा फहराया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सीएम विष्णुदेव साय के संदेशों का वाचन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर नागरिकों का विकास ही सरकार की पहली प्राथमिकता है। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग की स्थापित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना से महिला दीदी के खाते में 1000 रुपये प्रतिमाह जमा करते छह माह हो चुका है। यह उपहार सरकार ने दिया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद वीर जवानों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें साल श्रीफल देकर उनका सम्मान बढ़ाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।