फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बघेल को आराम दो, भाजपा को काम दो': बस्तर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, नड्डा बोले- कांग्रेस का नाम ही छलावा

Sat, 11 Feb 2023 04:14 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 11 Feb 2023 04:14 PM IST
सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर में जगदलपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट से सीधे मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की। फिर भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेने के बाद लाल बाग मैदान में आयोजित आम सभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda Targets Congress In Jagdalpur
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में जनसभा को संबोधित किया। - फोटो : संवाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस का नाम ही छलावा है। उनका एक-एक नेता लटकाना, भटकाना ही कांग्रेस की नीति है। कांग्रेस छलावे के लिए ही बनी है। वो लोगों को भटकाने के लिए बने हैं। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता सागर साहू की हत्या को लेकर कहा कि, जब से कांग्रेस की सरकार आई है, यहां नक्सली हमले बढ़ गए हैं। जब रमन सिंह की सरकार थी तो सुख-चैन था। कल तक मन बहुत उत्साहित था, जो कल रात घटना हुई, उससे मन बहुत द्रवित है। जेपी नड्डा शनिवार को जगदलपुर में सभा को संबोधित कर रहे थे। 

BJP National President JP Nadda Targets Congress In Jagdalpur
मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजन करते जेपी नड्डा। - फोटो : ANI

भूपेश बघेल सरकार में बढ़े नक्सली हमले
लालबाग मैदान में हो रही जनसभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि, क्या ये सच्चाई नहीं है, कि जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है, नक्सली हमले बढ़े हैं। यह इनके प्रशासन के बारे में दर्शाता है। जब डॉ. रमन सिंह की सरकार थी तो सुख, शांति, चैन और अमन था। सब लोगों के लिए काम हो रहा था। उन्होंने कहा कि, अब समय आ गया है कि बघेल को आराम दो और भारतीय जनता पार्टी को काम दीजिए। कहा कि, मैं डॉक्टर रमन के माध्यम से यह बताना चाहता हूं कि कांग्रेस का नाम ही छलावा है। कांग्रेस का कोई नेता यह करे तो अचरज की बात ही नहीं है। 

BJP National President JP Nadda Targets Congress In Jagdalpur
जनसभा से पहले भारत मां और पार्टी संस्थापकों को किया नमन। - फोटो : ANI

उनका लक्ष्य है, फूट डालो और राजनीति करो
नड्डा ने कहा कि, हम विकास के लिए बने हैं, वह विकास को अवरुद्ध करने के लिए बने हैं। हम लोगों के विकास को आगे बढ़ाने के लिए बने हैं, वह लोगों को भटकाने के लिए बढ़े हैं। उनका लक्ष्य है कि फूट-डालो और राजनीति करो। इसमें कोई अचरज की बात नहीं है। हम गर्व और गौरव से कह सकते हैं कि जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने तब छत्तीसगढ़ बना। उन्होंने जो कहा था, वह किया। मुझे याद है, जब स्वर्गीय राजीव गांधी और उनका परिवार यहां पिकनिक मनाने आते थे। जब वहां गर्मी ज्यादा हो गई, तो यहां का आनंद लेने आ जाते। कभी यहां के दूर-दराज के इलाकों की सुध नहीं ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP National President JP Nadda Targets Congress In Jagdalpur
जनसभा को संबोधित करते जेपी नड्डा। - फोटो : संवाद

रमन सिंह सरकार ने पावर कट फ्री स्टेट बनाया
उन्होंने कहा कि, रमन सिंह के समय में जो काम हुआ, उसे बताना चाहता हूं। उजाले का महत्व तभी समझ में आता था, जब अंधेरे में रहे हों। यहां बिजली नहीं आती थी। रमन सिंह सरकार ने छत्तीसगढ़ को पावर कट फ्री स्टेट बनाया। हम छाती ठोककर इस बात को कह सकते हैं। हम आपसे यह कहते हैं कि भूपेश का पावर कट कर दो।  इस राज्य को आगे बढ़ाने का काम करो। जब रमन सिंह ने सरकार संभाली तो उस समय छत्तीसगढ़ का बजट सात हजार करोड़ का था। जब उन्होंने सरकार छोड़ी तो उस समय बजट 83 हजार 169 करोड़ का बजट था। यह है विकास की कहानी। काम करने वालों की कहानी।

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda Targets Congress In Jagdalpur
एयरपोर्ट पर नड्डा का स्वागत करते पार्टी नेता। - फोटो : संवाद

आदिवासियों को वन अधिकार दिया
आप सबको मालूम है कि चावल एक रुपये में दिया गया और 48 लाख परिवारों को चावल बांटा गया। वन अधिकार, जमीन पर अधिकार अगर आदिवासियों का दिया तो रमन सिंह ने दिया। तीन लाख 35 हजार वन अधिकार पत्र बांटे गए। भाजपा सरकार में दंतेवाड़ा में प्रयास स्कूल खोला गया। छात्रावासी स्कूल खोला गया, जिसमें बच्चे-बच्चियों को पढ़ने के लिए व्यवस्था की गई है। आदिवासियों भाइयों की पढ़ाई के लिए विशेष स्कूल खोले गए। दंतेवाड़ा में एजुकेशन सिटी खोली गई। इसमें 13 विभिन्न संस्थान खुले, उसमें एक इंजीनियरिंग कॉलेज भी खुला। गौरव से कह सकता हूं कि जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज खोला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed