फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश की इस नामी यूनिवर्सिटी ने विदेशियों के लिए दाखिले के नियम बदले, देखिए

Sun, 09 Jul 2017 07:33 PM IST
सुशील गंभीर/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील गंभीर/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Jul 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
punjab university chandigarh changed foreign students enrollment rules
यूनिवर्सिटी ने विदेशियों के लिए दाखिले के नियम बदले
देश की एक नामी यूनिवर्सिटी में विदेशी स्टूडेंट्स के लिए दाखिला लेना अब आसान नहीं होगा। प्रक्रिया और कई नियम बदल दिए गए हैं, यहां जान लीजिए।
punjab university chandigarh changed foreign students enrollment rules
यूनिवर्सिटी ने विदेशियों के लिए दाखिले के नियम बदले
दरअसल, पंजाब यूनिवर्सिटी ने विदेशी छात्रों के लिए ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन के दाखिले की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब उन्हीं विदेशी विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा, जिनको इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन (आईसीसीआर), मानव संसाधन विकास मंत्रालय या छात्र के अपने देश की किसी गवर्निंग बॉडी प्रस्तावित करके भेजेगी। जबकि पहले कोई भी विदेशी छात्र सीधे तौर पर दाखिला ले लेता था।
punjab university chandigarh changed foreign students enrollment rules
यूनिवर्सिटी ने विदेशियों के लिए दाखिले के नियम बदले
ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि आवेदन रद्द होने की संख्या कम की जा सके। क्योंकि कुछ आवेदन सीधे तौर पर ऐसे आ जाते हैं, जिन्हें कुछ समझ नहीं होती। जब यहां स्क्रूटनी होती है, तो आवेदन रद्द हो जाते हैं। ऐसे में अब पीयू प्रबंधन चाहता है कि एक हायर अथॉरिटी से पहले स्क्रूटनी हो और आवेदनकर्ता यहां पढ़ने के लायक हो, तो ही उसे भेजा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
punjab university chandigarh changed foreign students enrollment rules
यूनिवर्सिटी ने विदेशियों के लिए दाखिले के नियम बदले
डिग्री कोर्स के अलावा पीएचडी के एंट्रेस टेस्ट से भी उसी विदेशी छात्र को छूट मिलेगी, जो मंत्रालय से प्रस्तावित होकर आएगा। इसके अलावा जो विद्यार्थी मंत्रालय से प्रस्तावित नहीं होगा और यहां पढ़ रहा होगा तभी पीएचडी के लिए टेस्ट दे पाएगा। जो यहां नहीं पढ़ रहा है उसे पीएचडी करने के लिए आइलाइट्स में पांच बैंड या टोफल में 60 नंबर होना जरूरी है। इन बदलावों की नोटिफिकेशन को जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
punjab university chandigarh changed foreign students enrollment rules
यूनिवर्सिटी ने विदेशियों के लिए दाखिले के नियम बदले
पीयू और उससे संबंधित कॉलेजों में विदेशी स्टूडेंट्स का यह आंकड़ा साल दर साल बढ़ा है। अगर सिर्फ पीयू की बात करें पिछले चार साल में 60 फीसदी तक संख्या बढ़ी है। पीयू और उसके कॉलेजों में सबसे ज्यादा अफगानी स्टूडेंट पढ़ते हैं। ज्यादातर अफगानी स्टूडेंट आईसीसीआर के जरिए ही आते हैं। क्योंकि भारत की तरफ से अफगान के लिए विशेष अनुबंध किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed