फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर इस देश की भाषा जानते हैं तो फ्री में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, लपक लीजिए

Sun, 09 Jul 2017 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Jul 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
golden chance for free foreign education
कॉलेज के स्टूडेंट्स
विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे युवाओं के लिए खास खबर। अगर आप इस देश की भाषा जानते हैं तो यहां फ्री में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा, फायदा उठाएं।
golden chance for free foreign education
कॉलेज के स्टूडेंट्स
बता दें कि देश के युवक चेक गणराज्य में फ्री एजूकेशन ले सकते हैं, बशर्ते आपको इस देश की भाषा आती हो। आप इस भाषा में कोई भी कोर्स करते हैं तो फ्री एजूकेशन मिलेगी। यह कहना है भारत में चेक गणराज्य के राजदूत मिलान होर्वाका का। उन्होंने यह बात चंडीगढ़ के एलांते मॉल में बुधवार को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। वह यहां वीएफएस ग्लोबल वीजा अप्लीकेशन सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
golden chance for free foreign education
कॉलेज के स्टूडेंट्स
मिलान होर्वाका ने कहा कि चेक गणराज्य में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि औसतन चेक गणराज्य में विश्व से 22 मिलियन टूरिस्ट आते हैं। चेक गणराज्य में आईटी कंपनियां, रिसर्च एंड डेवलपमेंट से संबंधित कंपनियां हैँ। यहां व्यापार के भी शानदार मौके हैं और एजूकेशन के लिए भी अच्छे मौके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
golden chance for free foreign education
कॉलेज के स्टूडेंट्स
होर्वाका ने बताया किचेक गणराज्य में भारतीयों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। चेक गणराज्य की कैपिटल सिटी में सत्तर से ज्यादा भारतीय रेस्टोरेंट हैं। चेक गणराज्य में स्पा रिजार्ट का क्रेज काफी है। यहां अच्छा ट्रीटमेंट है। भारत भी आयुर्वेद का बड़ा केंद्र है। केरल में थेरेपी शानदार होती है। चंडीगढ़ मेरी फेवरेट सिटी है। यहां पर कैपिटल कांप्लेक्स जैसा स्ट्रक्चर कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां के बाग बगीचे बेहतरीन हैं।
विज्ञापन
golden chance for free foreign education
कॉलेज के स्टूडेंट्स
उत्तर भारत के शहरों में वीजा आवेदन सुविधाओं के नेटवर्क को बढ़ाते हुए चेक गणराज्य के दूतावास और वीएफएस ग्लोबल ने चंडीगढ़ और जालंधर में चेक गणराज्य के 15 वें और 16 वें वीजा आवेदन केंद्र का उद्घाटन किया। चंडीगढ़ वीजा केंद्र का उद्घाटन 5 जुलाई 2017 को आयोजित एक समारोह में भारत में चेक गणराज्य के राजदूत मिलान हॉवोरका ने किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed