{"_id":"57c3327e4f1c1b8364d4faf7","slug":"pu-elections-pu-student-election-soi-pu-polls-nsui-pannel-avbp-pusu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव: 'नाक' का सवाल बनी जीत, बड़े नेता भी दिखाएंगे दम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
छात्र संघ चुनाव: 'नाक' का सवाल बनी जीत, बड़े नेता भी दिखाएंगे दम
Mon, 29 Aug 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Aug 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
PU Election 2016
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सरगर्मियां तेज हो रही हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की छात्र इकाई स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) ने इसे नाक का सवाल बनाया हुआ है।
2 of 4
PU Election 2016
- फोटो : Amar ujala
सोई के छात्र नेताओं का मानना है कि इस बार तो वह हर हाल में जीत दर्ज करेंगे। इसके लिए उनके कुछ बड़े चेहरे भी चुनाव से पहले कैंपस में प्रचार में उतरेंगे। वहीं चुनाव से पहले फूट का डैमेज कंट्रोल करने के लिए एनएसयूआई भी एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है।
3 of 4
PU Election 2016
- फोटो : Amar ujala
पिछले साल ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग ने स्टूडेंट सेंटर पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में जोश भरा था। इस बार भी उनके आने के कयास पहले से ही लग रहे हैं। इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भी पीयू कैंपस में डेरा डालेंगे। पिछले चुनाव में भी वह कैंपस चुनाव पर अपनी नजरें गड़ाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
PU Election 2016
- फोटो : Amar ujala
छात्र संघ चुनाव का जोश छुट्टी के दिन भी ठंडा नहीं हुआ। स्टूडेंट आर्गेनाइजेशंस ने हॉस्टलों में जाकर दूसरे स्टूडेंट्स से वोट की अपील की। कई संगठनों की महिला सदस्यों ने गर्ल्स हॉस्टलों ने पहुंचकर लड़कियों को लुभाया। बताया यह भी जा रहा है कि स्टूडेंट्स को कसौली और मोरनी ट्रिप के ऑफर दिए जा रहे हैं। इसके अलावा डिस्को पार्टी का इंतजाम भी किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।