{"_id":"5937adf04f1c1b581d8b4568","slug":"mdu-rohtak-university-closed-four-courses-of-mcom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: देश की इस नामी यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स के भविष्य से खिलवाड़ किया","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
Exclusive: देश की इस नामी यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स के भविष्य से खिलवाड़ किया
Wed, 07 Jun 2017 01:12 PM IST
विनीत तोमर/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विनीत तोमर/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
परीक्ष्ाा, स्टूूडेंट्स
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की एक नामी यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ किया है। अब विद्यार्थी क्या करेंगे, कोई समाधान भी नजर नहीं आ रहा है।
2 of 6
परीक्ष्ाा, स्टूूडेंट्स
मामला हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी का है। यूनिवर्सिटी ने एडमिशन प्रक्रिया से पहले सेल्फ फाइनेंस में एमकॉम के चार कोर्स शुरू किए। इसमें विद्यार्थियों ने आवेदन भी कर दिए। अब ऐन वक्त पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने संसाधनों के अभाव का हवाला देते चारों कोर्सों को बंद कर दिया। यूनिवर्सिटी प्रशासन के इस कदम से न केवल संस्थान की छवि धूमिल हुई है, बल्कि विद्यार्थी भी अधर में लटक गए हैं।
3 of 6
परीक्ष्ाा, स्टूूडेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, एमडीयू में कुछ दिन पहले सेल्फ फाइनेंस में एमकॉम के चार कोर्स शुरू किए गए थे। इसमें एमकॉम ऑनर्स पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड, एमकॉम सेकंड शिफ्ट, एमकॉम फाइनेंशियल एनॉलिसिस और एमकॉम ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट कोर्स शामिल हैं। सेल्फ फाइनेंस के इन सभी कोर्सों में एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
परीक्ष्ाा, स्टूूडेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
एमकॉम सेकेंड शिफ्ट में सेंट्रलाइज सिस्टम के तहत एडमिशन की जिम्मेदारी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के पास थी, जबकि बाकी कोर्सों में एमडीयू खुद एडमिशन कर रही है। इन सभी कोर्सों में काफी विद्यार्थी आवेदन कर फीस जमा भी करा चुके हैं, लेकिन अब एडमिशन प्रक्रिया के बीच में यूनिवर्सिटी प्रशासन बैकफुट पर आ गया। यूनिवर्सिटी ने अपने फैसले को वापस लेते हुए सेल्फ फाइनेंस के चारों कोर्सों को बंद करने का फैसला सुना दिया।
विज्ञापन
5 of 6
परीक्ष्ाा, स्टूूडेंट्स
सोमवार को यूनिवर्सिटी अधिकारियों की बैठक हुई, जिसके बाद कोर्स बंद करने पर मुहर लगा दी गई। तर्क दिया गया है कि फिलहाल इन कोर्सों को चलाने के लिए पर्याप्त शिक्षक और संसाधन नहीं है। ऐसे में यह कोर्स बंद करना ही बेहतर होगा। कोर्स बंद करने के साथ ही यह निर्णय लिया गया कि जिन विद्यार्थियों ने इनमें आवेदन किया है वह चाहे तो दूसरे कोर्स में जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।