रेलवे में ग्रुप डी के लाखों पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई किया तो एग्जाम का पैटर्न यहां देख लीजिए और तैयारी में जुट जाइए, कोचिंग की खास जरूरत नहीं पड़ेगी।
2 of 6
Exam schedule
- फोटो : डेमो
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए होने वाले कंप्यूटर आधारित टेस्ट का पैटर्न जारी किया है। बोर्ड ने वेबसाइट पर नोटिस जारी करके पैटर्न और मार्क्स की जानकारी दी। नोटिस के अनुसार, परीक्षा 90 मिनट की होगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को 120 मिनट दिए जाएंगे। कुल 100 प्रश्न होंगे, जो चार कैटेगरी में विभाजित होंगे। इन कैटेगरी में मैथ्स, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर शामिल हैं।
ये होंगी कैटेगरी और मार्क्स
मैथ्स: 25, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग: 30, जनरल साइंस: 25, जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर: 20, यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी। इसमें प्राप्ताकों के आधार पर रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर अगले चरण पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) में भेजेगा। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि परीक्षा 17 सितंबर से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को शहर और टाइमिंग की जानकारी दस दिन पहले दी जाएगी। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र परीक्षा के चार दिन पहले ही डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें परीक्षा केंद्र की जानकारी होगी।
बता दें कि भर्ती के लिए करोड़ों लोगों ने अप्लाई किया है। सबसे पहला स्टेप है लिखित परीक्षा। इसे हर कोई क्रैक करना चाहेगा, लेकिन आसान नहीं, पर नामुमकिन भी नहीं। आवेदक कुछ तरीके अपना, सोची समझी रणनीति के तहत तैयारी करके एग्जाम पास कर सकते हैं। रेलवे की परीक्षा में बैठने से पहले एग्जाम सिलेबस अच्छे से समझ लें। जानना जरूरी है कि एग्जाम में कैसे सवाल पूछे जाते हैं। अगर एक बार आपने पैटर्न समझ लिया तो काफी कुछ क्लीयर हो जाएगा और आगे की तैयारी की रणनीति बना सकेंगे।
पैटर्न समझ लेने के बाद तैयारी की रणनीति बनाएं। इसके लिए टॉपिक वाइज नोट्स बनाएं। जिस विषय में कमजोर हैं, उस पर ज्यादा ध्यान दें। जिसमें मजबूत हैं उसकी भी अच्छे से तैयारी करें। विषयों के मुताबिक बराबर-बराबर टाइम दें तो सभी कवर हो जाएंगे। तैयारी करने के लिए रेलवे एग्जाम की किताबें यूज कर सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि किस पैटर्न के सवाल पूछे जाते हैं, साथ ही अभ्यास करने के लिए कुछ प्रश्न पत्र भी मिल जाएंगे। जिन्हें रिवाइज कर-करके अच्छी तैयारी कर सकते हैं।