फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीयू में छात्र संघ चुनाव, देखिए स्टाइलिश प्रचार

Sun, 04 Sep 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Sep 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
beautiful pics of stylish campaigning of punjab university student council election
पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव का जादू स्टूडेंट्स के सिर चढ़कर बोल रहा है, इसका अंदाजा स्टाइलिश प्रचार की इन तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है।
beautiful pics of stylish campaigning of punjab university student council election
पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी में शक्ति प्रदर्शन के बाद शनिवार को सभी छात्र संगठनों ने छात्र संघ चुनाव के लिए अपने पैनल की घोषणा कर दी। इस बार प्रेसिडेंट पद के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि 50 ने नामांकन भरा था। वाइस प्रेसिडेंट के लिए 5, सेक्रेटरी के लिए 6 और ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए 7 कैंडीडेट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शनिवार को गठबंधन के लिए दिनभर छात्र संगठनों की खिचड़ी पकती रही।
beautiful pics of stylish campaigning of punjab university student council election
पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
छोटे संगठनों ने बड़े संगठनों के साथ गठबंधन कर लिया है। वहीं एनएसयूआई इस बार दो धड़ों में बंटी है। मनोज लुबाणा ग्रुप एनएसयूआई के बैनर तले अलग पैनल के साथ चुनाव लड़ रहा है। जबकि हरदीप लाली, दिव्यांशु बुद्घिराजा, ग्रुप एनएसयूआई (स्टूडेंट फ्रंट) अलग पैनल से लड़ रहे हैं। पैनल घोषित होने के बाद मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। सोई गठबंधन, एनएसयूआई और एनएसयूआई फ्रंट में सीधा मुकाबला नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
beautiful pics of stylish campaigning of punjab university student council election
पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
स्टूडेंट सेंटर पर सबसे पहले अपना पैनल घोषित करने आई एनएसयूआई स्टूडेंट फ्रंट की एनएसयूआई से नोक-झोंक हो गई। एनएसयूआई स्टूडेंट फ्रंट के छात्र नेता अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एनएसयूआई छात्र नेता नारेबाजी करने लग गई। इतने में ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी स्टूडेंट सेंटर पहुंच गए, लेकिन स्टूडेंट सेंटर की गोल बिल्डिंग पर एनएसयूआई फ्रंट के छात्र नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
beautiful pics of stylish campaigning of punjab university student council election
पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
सोई को-ऑर्डिनेटर एवं पंजाब स्टेट यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन परमबंस सिंह बंटी रमाना, इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला और एबीवीपी के वरिष्ठ नेता नवीन ने सोई गठबंधन का पैनल घोषित किया। बंटी रमाना ने मिशन 2000 प्लस की घोषणा करते हुए कहा कि वह इतनी लीड इस चुनाव में दर्ज करेंगे। इनसो नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि वह सिर्फ शिक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि एक्सपोजर के लिए भी काम करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed