फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब यूनिवर्सिटी में अब सुरक्षा कड़ी, बाहरी वाहनों की 'नो एंट्री'

Tue, 19 Apr 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
security tight in punjab university campus, entry ban on outer side vehicle
पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala

कैंपस में हुए गोलीकांड के बाद पीयू प्रशासन ने सोमवार से यूनिवर्सिटी में बाहरी वाहनों और बाहरी लोगों की एंट्री बैन कर दी है। सोमवार को पीयू के तीनों गेट पर पीयू सुरक्षा गार्ड ने हर आने जाने वाले को रोक कर उनके पहचान पत्र देखने के बाद ही पीयू में अंदर घुसने दिया। पीजीआई के सामने पीयू के गेट नंबर एक की तरफ से सिर्फ पीयू का स्टीकर लगे वाहनों को ही अंदर जाने दिया जा रहा था।

security tight in punjab university campus, entry ban on outer side vehicle
पंजाब यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्‍था - फोटो : amar ujala

बिना स्टीकर के वाहनों को पीयू के सुरक्षा कर्मी वही रोक रहे थे। उनके वाहन वही बाहर ही पार्क करवा कर आगे पैदल भेजा जा रहा था।  बिना पार्किंग स्टीकर या पास के बाहर के वाहनों को अंदर दाखिल नही होने दिया। उन लोगों को अपने वाहन बाहर ही पार्क करने को कहा गया। पीयू ने पीयू में सुरक्षा के कड़े कदम उठाए गये है। 

security tight in punjab university campus, entry ban on outer side vehicle
पंजाब यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्‍था - फोटो : amar ujala

पीयू के रजिस्ट्रार कर्नल (रिटायर्ड) जी एस चड्ढ़ा ने बताया कि पीयू में बस शटल  सर्विस शुरू हो चुकी है। जो बाहर अपने वाहन छोड़कर आ रहे है वो पीयू में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए बस शटल सर्विस का इस्तेमाल कर सकते है। इससे जिन वाहनों पर पीयू पार्किंग का स्टीकर नही है वो अंदर नही जा पायेंगे और इस तरह आउटसाइडर वाहनों मे हथियार वगैरह पीयू में नही जा पायेंगे। ऐसी भी शिकायतें आई थी कि उसकी स्टीकरों की स्कैनिंग करके आउटसाइडर अपने वाहनों पर लगा लेते है इसकी रोकथाम के लिए नये डिजीटल स्टीकर दियें जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
security tight in punjab university campus, entry ban on outer side vehicle
पंजाब यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्‍था - फोटो : amar ujala

राजिस्ट्रार जी एस चड्ढा ने बताया कि जिसका जैसा काम होगा उस हिसाब से  अलग अलग गेट से एंट्री होगी। जैसे की गेट नंबर एक विजीटर्स के लिए होगी। किसी काम से पीयू में आने वाले लोग इस गेट से एंट्री करेंगे। गेट नंबर दो से मार्केट, हेल्थ सेंटर में आने वाले लोगों के लिए होगा। गेट नंबर तीन से यहां रह रहे कर्मचारी, उनसे मिलने आने वाले रिश्तेदारों की एंट्री होगी। 

विज्ञापन
security tight in punjab university campus, entry ban on outer side vehicle
पंजाब यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्‍था - फोटो : amar ujala

पीयू प्रशासन जल्द स्टूडेंट सेंटर पर 50 नये कैमरे लगायेगा। रजिस्ट्रार का कहना है कि ये कि इनमें नाइट विजन कैमरे भी होंगे। ये सभी हाई रेजोल्यूशन कैमरे होंगे। ताकि वाहनों के नंबर आसानी पढें जा सके व रात के वक्त भी स्टूडेंट सेंटर पर  गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।  जी एस चड्ढा ने बताया कि पीयू में सिक्योरिटी गार्डों की कमी है। इस कमी को ही पूरा करने के लिए फैसला लिया गया है कि नये गार्डों को भर्ती की जायेगी। इससे उनके अपने सिक्योरिटी गार्ड अन्य विभागों व महत्वपूर्ण विभागों में लगाये जा सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed