{"_id":"5703cec44f1c1b0025c811bc","slug":"mp-anurag-thakur-announcement-on-hp-university","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एचपी यूनिवर्सिटी पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर ने की बड़ी घोषणा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपी यूनिवर्सिटी पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर ने की बड़ी घोषणा
Wed, 06 Apr 2016 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 06 Apr 2016 08:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सभागार में एबीवीपी के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांसद और बीसीसीआई के महासचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूनिवर्सिटी जमीन मुहैया करवाए, खेल मैदान निर्माण की जिम्मेदारी मैं लेता हूं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सभागार में एबीवीपी के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांसद और बीसीसीआई के महासचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूनिवर्सिटी जमीन मुहैया करवाए, खेल मैदान निर्माण की जिम्मेदारी मैं लेता हूं।
2 of 7
उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में भी उन्होंने एचपीसीए का अध्यक्ष बनने पर वहां एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैदान बनाने का सपना देखा, कई तरह की बातें, आलोचनाएं हुई, सभी मुश्किलों को पार करते हुए उन्होंने दो साल में मैदान बनाकर दिखाया। सरकार ने मैदान के लिए इस्तेमाल हुई जमीन को लेकर उन पर 17 केस किए। 2005 में इस मैदान में भारत- पाक का पहला मैच भी करवाकर दिखाया।

3 of 7
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विश्वविद्यालय इकाई के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र छात्र छात्राओं ने प्रदेश और पड़ोसी राज्यों की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। इस कार्यक्रम में पेश की गई किन्नौरी नाटी की मस्त कर देने वाली धूनों पर मुख्यातिथि सांसद और बीसीआई के महासचिव अनुराग ठाकुर और अन्य अतिथि भी थिरके बिना नहीं रह पाए।

4 of 7
कार्यक्रम में छात्र कलाकारों ने पिछले करीब पंद्रह रोज से दिन रात एक कर तैयार की रंगारंग प्रस्तुतियों को दे कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसमें शिमला नाटी, सुकेती नाटी, झमाकड़ा, सिरमौरी नाटी सहित लाहौल स्पीति की नाटी पेश कर छात्रों ने अलग अलग जिलों की लोक संस्कृति की झलक दिखाई।

5 of 7
कार्यक्रम में एबीवीपी नेता नीरज कुमार विशेष अतिथि जबकि कंवर उदय विशिष्ठ अतिथि के रूप में और क्षेत्रीय संगठन मंत्री नवीन शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। इस आयोजन में एबीवीपी के प्रांत मंत्री आशीष सिक्टा विवि इकाई अध्यक्ष गौरव अत्री और अंकित जमवाल ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।