फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुटीक पर गए, पिस्तोल निकाली और बोले, जो कुछ है सब निकालो

Fri, 08 Apr 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत।
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत। Updated Fri, 08 Apr 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
loot, beautique loot, panipat loot, cctv footage, hargun beautique, panipat, haryana
बदमाश बुटीक के सीसीटीवी में कैद - फोटो : amarujala
बेखौफ लुटेरे अब खुलेआम लूट की वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। पानीपत में हथियारबंद तीन बदमाशों ने सरेआम बूटीक लूटा। देखिए, सीसीटीवी की फुटेज।

बुटीक पर गए, पिस्तोल निकाली और बोले, जो कुछ है सब निकालो

loot, beautique loot, panipat loot, cctv footage, hargun beautique, panipat, haryana
बदमाश बुटीक के सीसीटीवी में कैद - फोटो : amarujala
वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पानीपत के पॉश कॉलोनी मॉडल टाउन में परुथी चौक के नजदीक स्थित हरगुन बुटीक पर बदमाश करीब 17 मिनट तक वारदात को अंजाम देते रहे और आराम से निकल गए, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर सकी। 

बुटीक पर गए, पिस्तोल निकाली और बोले, जो कुछ है सब निकालो

loot, beautique loot, panipat loot, cctv footage, hargun beautique, panipat, haryana
बदमाश बुटीक के सीसीटीवी में कैद - फोटो : amarujala
वारदात वीरवार शाम करीब आठ बजकर तीन मिनट की है। पॉश कॉलोनी मॉडल टाउन के परुथी चौक स्थित हरगुन बुटीक में दो युवक दाखिल हुए। एक ने सिर पर कपड़ा डाल रखा था। कुछ देर बाद तीसरा युवक आया। उसने हाथों में दस्ताने पहन रखे थे। बुटीक में उस वक्त कारीगर संजीव, जीवन व तिलक काम कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुटीक पर गए, पिस्तोल निकाली और बोले, जो कुछ है सब निकालो

loot, beautique loot, panipat loot, cctv footage, hargun beautique, panipat, haryana
बदमाश बुटीक के सीसीटीवी में कैद - फोटो : amarujala
तीनों ने कारीगरों को पिस्तौल के बल पर बंधक बना लिया और पैसे व अन्य सामान निकालने को कहा। कारीगरों ने जेब से पैसे निकालकर बदमाशों को दे दिए। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। बदमाश बाहर निकल ही रहे थे कि बुटीक संचालक मनदीप सिंह कपूर भी बुटीक पर आ गए। बदमाशों ने मनदीप सिंह कपूर के पेट पर पिस्तौल तान दी और नगदी निकालने को कहा। मनदीप सिंह ने टेबल पर नगदी रख दी। बदमाश नगदी लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन

बुटीक पर गए, पिस्तोल निकाली और बोले, जो कुछ है सब निकालो

loot, beautique loot, panipat loot, cctv footage, hargun beautique, panipat, haryana
हथियारबंद तीन बदमाशों ने सरेआम बूटीक लूटा - फोटो : amarujala
मनदीप सिंह कपूर ने अपने भाई को फोन कर सूचना दी। थाना मॉडल टाउन प्रभारी विपिन कादियान व चौकी प्रभारी महाबीर सिंह मौके पर पहुंचे। मनदीप सिंह कपूर ने बताया कि उन्होंने घर पर सीसीटीपी की स्क्रीन पर कारीगरों के साथ मारपीट होती देखी तो तुरंत दुकान में आ गए। बदमाश उनसे 12-15 हजार रुपये लूट ले गए। बदमाशों ने दुकान में करीब 17 मिनट तक लूटपाट की। सूचना मिलने पर पांच मिनट में पुलिस भी पहुंच गई लेकिन बदमाशों को पकड़  नहीं सकी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed