फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICSE रिजल्टः देखिए चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के टॉपर्स

Fri, 06 May 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
icse result, icse result toppers, exam result, chandigarh toppers, panchkula toppers
आईसीएसई रिजल्ट के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला
द काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (CICSE) बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आ गया। देखिए चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के टॉपर्स। शुक्रवार को आईसीएसई (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। रिजल्ट में ट्राइसिटी के लगभग सभी स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। पंचकूला स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्र शिवम गोयल ने ट्राइसिटी में टॉप किया है। शिवम ने दसवीं में 98.4 फीसदी अंक हासिल किए। सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबेरी फिल्ड की छात्रा तरन्नुम प्रताप ट्राइसिटी में दूसरे स्थान पर रही। तरन्नुम ने दसवीं में 97.6 फीसदी अंक पाए हैं।
icse result, icse result toppers, exam result, chandigarh toppers, panchkula toppers
आईसीएसई रिजल्ट के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला
लिटिल फ्लॉवर की छात्रा मुस्कान और कुश बंसल दोनों ने संयुक्त रूप से 97 फीसदी अंकों के तीसरा स्थान हासिल किया है। रिजल्ट के बाद विद्यार्थियों की खुशी देखते ही बनती थी। परिवार और दोस्तों के साथ सभी ने जश्न मनाया। सेक्टर-45 स्थित सेंट स्टीफंस स्कूल का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा है। 
icse result, icse result toppers, exam result, chandigarh toppers, panchkula toppers
आईसीएसई रिजल्ट के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार 60 स्टूडेंट्स ने 90 फीसदी से अधिक और 10 स्टूडेंट्स ने 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। स्ट्रॉबेरी के 32 स्टू़डेंट्स के 90 फीसदी से अधिक अंक सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबेरी फिल्ड स्कूल के डायरेक्टर अतुल खन्ना के अनुसार रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। स्कूल के 32 स्टूडेंट्स ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
icse result, icse result toppers, exam result, chandigarh toppers, panchkula toppers
आईसीएसई रिजल्ट के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला
छात्रा तरन्नुम ने टॉप किया है। सहजप्रीत कौर 97.4 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में दूसरे और वरतिका गुप्ता 96.6 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में तीसरे स्थान पर रही। सेक्टर-44 स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल का रिजल्ट भी 100 फीसदी रहा। स्कूल के वाइस प्रिंसिपल और कोऑर्डिनेटर नरेश हांडा ने बताया कि 39 स्टूडेंट्स ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। 
विज्ञापन
icse result, icse result toppers, exam result, chandigarh toppers, panchkula toppers
आईसीएसई रिजल्ट के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला
स्कूल स्तर पर रिया गुप्ता ने 96.4 अंकों के साथ पहला, अमिशा खुराना ने 96 फीसदी अंकों के साथ दूसरा और आनंद विष्णु ने 95.8 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। बॉस्केटबॉल की नेशनल प्लेयर सिमरन कौर बत्रा ने 91 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed