कोरोना महामारी के चलते देश में कई नौकरीपेशा लोगों के हाथ से काम छीन गया। वहीं कुछ लोगों की आय में भी कमी आई है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं।अगर आप भी अपना खुद का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं और पैसों की कमी की वजह से नहीं कर पा रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। देश के हर युवा को रोजगार मिले, इसके लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। इनमें से एक है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना। इस योजना के तहत केंद्र सरकार युवाओं को अपना रोजगार शुरू करने के लिए 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन देती है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सरकार की सबसे सफल योजनाओं में से एक है। तो चलिए आज जानते हैं इस सरकार कि योजना के बारे में और कैसे आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं...
{"_id":"61c43a7e5477c220b21a6d98","slug":"start-your-business-with-pradhan-mantri-mudra-yojana-know-how-to-apply","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Mudra Yojana: नए साल में शुरू करना चाहते हैं खुद का बिजनेस? तो सरकार देगी 10 लाख तक का लोन, जानिए कैसे उठाएं इसका लाभ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
PM Mudra Yojana: नए साल में शुरू करना चाहते हैं खुद का बिजनेस? तो सरकार देगी 10 लाख तक का लोन, जानिए कैसे उठाएं इसका लाभ
Thu, 23 Dec 2021 05:41 PM IST
आशिकी पटेल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 23 Dec 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
पीएम मुद्रा योजना के तहत शुरू करें अपना बिजनेस
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मुद्रा योजना के तहत शुरू करें अपना बिजनेस
- फोटो : pixabay
पीएम मुद्रा योजना के तहत छोटे से लेकर बड़े रोजगार तक के लिए कर्ज दिया जाता है। रोजगार की स्थिति को देखकर इस योजना को तीन श्रेणियों में बांटा गया है-
- पीएम मुद्रा शिशु योजना
- पीएम मुद्रा किशोर योजना
- पीएम मुद्रा तरुण योजना
पीएम मुद्रा योजना के तहत शुरू करें अपना बिजनेस
- फोटो : pixabay
- पीएम मुद्रा शिशु योजना के तहत युवाओं को 50 हजार रुपए तक का लोन दिया जाता है। पीएम मुद्रा किशोर योजना के तहत लोगों 50 हजार से 5 लाख रुपए तक का लोन मिलता है। वहीं तरुण योजना की बात करें तो इसमें सरकार लोगों को रोजगार शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मुद्रा योजना के तहत शुरू करें अपना बिजनेस
- फोटो : PIXABAY
क्या है आवेदन का तरीका
- इस योजना के तहत लोन के लिए आपको पहचान पत्र, घर के पते का प्रमाण और बिजनेस से जुड़े दस्तावेजों की जरूरत होगी। इसके बाद आपको बैंक या लोन कंपनी के पास जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद बैंक द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद लोन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीएम मुद्रा योजना के तहत शुरू करें अपना बिजनेस
- फोटो : iStock
कितना लगेगा ब्याज?
- इसकी ब्याज दरें अलग-अलग बैंकों में अलग हो सकती हैं। अलग-अलग बैंक लोन पर विभिन्न ब्याज दर वसूल सकते हैं। ज्यादातर इस योजना के तहत 9 से 12 फीसदी सालाना की ब्याज दर हैं।