पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) आम लोगों के बीच एक बेहद जानी मानी स्मॉल सेविंग स्कीम है। ये सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला एक ऐसा छोटा बचत साधन है जो आपको वित्तीय योजना बनाने में मदद कर सकता है। सबसे बड़ी बात ये कि पब्लिक प्रॉविडेंट फंड एक सुरक्षित निवेश का विकल्प है। पब्लिक प्रॉविडेंट फंड उन निवेशकों के बीच सबसे लोकप्रिय है, जो उच्च लेकिन स्थिर रिटर्न अर्जित करना चाहते हैं। इसकी ब्याज दरें सरकार हर तीन महीने में तय करती है। पीपीएफ खाते में आप सालाना 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस के अलावा कुछ बैकों में ये सुविधा उपलब्ध है, जहां जाकर आप पीपीएफ अकाउंट खुलवा सकते हैं। वहीं भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने खाताधारकों को ऑनलाइन पीपीएफ अकाउंट खोलने की सुविधा प्रदान की है। इसके जरिए ऑनलाइन माध्यम से भी एसबीआई में अपना पीपीएफ अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। अगर आप भी एसबीआई में अपना पीपीएफ अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो पहले जान लीजिए ये जरूरी बातें...
{"_id":"61d573b67a2b2227b80b75e9","slug":"public-provident-fund-account-benefits-how-to-open-ppf-account-in-sbi-know-step-by-step-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Public Provident Fund: अगर एसबीआई में खुलवाने जा रहे हैं पीपीएफ अकाउंट, तो एक क्लिक पर जान लीजिए पूरा प्रोसेस और फायदे","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Public Provident Fund: अगर एसबीआई में खुलवाने जा रहे हैं पीपीएफ अकाउंट, तो एक क्लिक पर जान लीजिए पूरा प्रोसेस और फायदे
Wed, 05 Jan 2022 05:25 PM IST
आशिकी पटेल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 05 Jan 2022 05:25 PM IST
विज्ञापन
पीपीएफ अकाउंट के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीएफ अकाउंट के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप
- फोटो : pixabay
पीपीएफ अकाउंट के फायदे
- पीपीएफ खाते में सालाना 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं।
- इस जमा पैसे पर सरकार की ओर से इनकम टैक्स के सेक्शन 80 सी के तहत छूट मिलती है।
- ब्याज के जरिए हुई आमदनी पर कोई टैक्स नहीं लगता है।
- मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम भी टैक्स के दायरे में नहीं आती है।
पीपीएफ अकाउंट के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप
- फोटो : pixabay
एसबीआई में ऑनलाइन पीपीएफ खाता खोलने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको एसबीआई की नेट बैंकिंग पोर्टल onlinesbi.com पर जाना होगा और यहां लॉग इन करना होगा। इसके बाद अब 'रिक्वेस्ट एंड इंक्वायर्स टैब’ पर जाएं और ’न्यू पीपीएफ अकाउंट’ विकल्प पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीएफ अकाउंट के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप
- फोटो : PIXABAY
- यहां 'पीपीएफ खाते के लिए आवेदन करें' और अनुभाग पर क्लिक करें। सामने स्क्रीन पर अपने जरूरी विवरण जैसे नाम, पैन और पता भरें। इसके बाद बैंक की वह शाखा कोड डालें जहां से आपको खाता खोलना है।
विज्ञापन
पीपीएफ अकाउंट के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप
- फोटो : pixabay
- अब आप नामांकित विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। इसके बाद आपको एक OTP मिलेगा जिसे डालें और फॉर्म प्रिंट के लिए 'PPF खाता ऑनलाइन आवेदन प्रिंट करें' पर क्लिक कर दें।