फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस स्कीम के तहत हर साल मिलेगी 60 हजार रुपये की पेंशन, फटाफट उठाएं लाभ

Fri, 07 Jun 2019 11:35 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 07 Jun 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
you will get pension of 5 thousand per month under National Pension Scheme (NPS)

अपने भविष्य को संवारने के लिए हम कड़ी मेहनत तो करते हैं लेकिन महंगाई के इस दौर में अपने सभी सपने पूरे नहीं कर पाते। इसलिए अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए रिटायरमेंट के बाद लोग पेंशन की सुविधा लेते हैं। ऐसे में हम आपको सरकार की एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत आप थोड़ा निवेश कर हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन ले सकते हैं। 

you will get pension of 5 thousand per month under National Pension Scheme (NPS)

हम बात कर रहे हैं नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) की। इस स्कीम के तहत प्रति माह पांच हजार रुपये निवेश कर आप रिटायरमेंट के बाद हर साल 60 हजार रुपये की पेंशन पा सकते हैं। इतना ही नहीं, आपको 8.5 लाख रुपये की एकमुश्त रकम भी मिलेगी। 

you will get pension of 5 thousand per month under National Pension Scheme (NPS)

इस स्कीम से 18 से 60 साल की उम्र के लोग जुड़ सकते हैं। बता दें कि पहले यह स्कीम सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए थी। लेकिन साल 2009 में इस स्कीम को प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी शुरू कर दी गई थी। स्कीम के तहत निवेश किए गए पैसे को पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) द्वारा रजिस्टर्ड पेंशन फंड मैनेजर्स को दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
you will get pension of 5 thousand per month under National Pension Scheme (NPS)

अगर आपकी उम्र 25 साल है और आप अगले 35 सालों तक हर महीने पांच हजार रुपये निवेश करते हैं, तो कुल निवेश 21 लाख रुपये होगा।  एन्युटी रेट आठ फीसदी हो तो 60 की उम्र के बाद हर साल 60 हजार रुपये के करीब पेंशन बनेगी। साथ ही अलग से 8.5 लाख रुपये का फंड भी मिलेगा।

विज्ञापन
you will get pension of 5 thousand per month under National Pension Scheme (NPS)

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आप नजदीकी बैंक में जाकर खाता खुलवा सकते हैं। स्कीम के तहत दो तरह के खाते होते हैं, टियर-I और टियर-II खाता। टियर-I खाता खुलवाना हर किसी के लिए अनिवार्य होता है। वहीं टियर-II खाता कोई भी टियर-I खाता खुलवाने वाला शुरू कर सकता है। अगर आप टियर-II खाता खुलवाते हैं तो आप अपनी मर्जी से निवेश कर सकेंगे और फंड निकाल सकेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed