{"_id":"5cc6ac84bdec2207194af0d0","slug":"you-have-to-do-this-to-take-pf-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएफ का पैसा निकालने के लिए करना होगा ये काम, वरना जब्त हो सकता है सारा पैसा","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
पीएफ का पैसा निकालने के लिए करना होगा ये काम, वरना जब्त हो सकता है सारा पैसा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोग अकसर अपने प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा पाने के लिए परेशान रहते हैं। लेकिन सरकार ने पीएफ खाताधारकों के लिए पैसा निकालना अब आसान कर दिया है। अगर आप अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) केवाईसी से जोड़ देते हैं तो आपको पीएफ का पैसा आसानी से मिल जाएगा। आइए जानते हैं कैसे।
2 of 5
जिन पीएफ खातों में केवाईसी दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी है, उनके लिए अपने पैसे को ट्रांसफर करना या निकालना आसान है। बता दें कि भारत में अबतक 50 फीसदी लोगों ने ही केवाईसी कराया है। ये बात जानना आपके लिए जरूरी है कि अगर आपके पीएफ खाते में बैंक अकाउंट की डिटेल अपडेट नहीं है तो आपके द्वारा की गई क्लेम रिक्वेस्ट रद्द भी की जा सकती है।
3 of 5
ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर आपका केवाईसी अपडेट है तो आप सिर्फ तीन दिन में ही पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं। केवाईसी अपडेट होने पर महज तीन दिनों पीएफ का पैसा आपके खाते में आ जाएगा। आइए जानते हैं केवाईसी को पीएफ से जोड़ने की प्रक्रिया क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीएफ में केवाईसी कराने के लिए आपको यूएएन की वेबसाइट पर जाकर केवाईसी के विकल्प का चयन करना होगा। विकल्प का चयन करने के बाद आपको पैन, आधार, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट वाले विकल्प पर जानकारी भरनी होगी। अब इसके वेरिफिकेशन के लिए आपको अपने दफ्तर में कहना होगा, दफ्तर से वेरिफाई करते ही आपकी केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
अपने केवाईसी दस्तावेज जमा नहीं करने पर आपको कोई एसएमएस अलर्ट भी नहीं मिलेगा। बता दें कि पीएफ में केवाईसी कराने के लिए आपको आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, पैन और अंशधारक का मोबाइल नंबर की जरूरत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।