{"_id":"59cce1a54f1c1ba9538b4c93","slug":"tips-to-save-money-for-four-big-festival-next-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाहते हैं अगर 4 बड़े त्यौहारों पर न हो पैसे की कमी तो अपनाएं ये 5 तरीके","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
चाहते हैं अगर 4 बड़े त्यौहारों पर न हो पैसे की कमी तो अपनाएं ये 5 तरीके
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
धन निवेश
अगले महीने देश के चार सबसे बड़े त्योहार आ रहे हैं। करवाचौथ, धनतेरस, दिवाली और भाईदूज जैसे त्योहार भारतीयों में सबसे प्रमुख तौर पर गिने जाते हैं। ऐसे में इस महीने मध्यमवर्गीय परिवारों पर काफी बड़ा आर्थिक बोझ पड़ना तय है। लेकिन अगर आप सही ढंग से महीने की शुरुआत में ही अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग कर लेंगे तो फिर त्योहार का अच्छे से मजा ले सकेंगे और किसी तरह का कोई आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे 5 तरीके जिनकी मदद से आपके लिए फेस्टिव सीजन में सेविंग और अपना बजट मैनेजमेंट कर सकेंगे।
धन निवेश
ज्यादा डिस्काउंट के चक्कर में न उलझे
फेस्टिव सीजन में रिटेल स्टोर्स और वेबसाइट्स डिस्काउंट का प्रलोभन देते हैं। इनसे हम आपको बचने की सलाह देते हैं। डिस्काउंट दो तरह से मिलता है। पहला कैश डिस्काउंट और दूसरा परसेंटेज डिस्काउंट। इलेक्ट्रोनिक प्रोडक्टस पर कंपनियां कैश डिस्काउंट देती हैं। यह डिस्काउंट एमआरपी पर मिलता है। डीलर्स के हिसाब से डिस्काउंट वैरी करता है। इसलिए कोई भी बड़ी खरीददारी करने से पहले इस पर गौर कर लें। इससे आप काफी अच्छी सेविंग कर सकते हैं।

परसेंटेज डिस्काउंट का ऐसे गणित समझे
कई बार नए कपड़े खरीदते वक्त रिटेल स्टोर्स परसेंटेज डिस्काउंट देते हैं जैसे कि 30 +20 फीसदी डिस्काउंट या फिर फ्लैट 45 फीसदी डिस्काउंट। अब आप पहले वाले डिस्काउंट की तरफ आकर्षित होंगे। लेकिन यह नुकसानदेह होगा। जबकि दूसरा वाला फायदे का सौदा होगा। 1 जुलाई से लागू हुए जीएसटी के बाद कपड़ों पर 5 व 12 फीसदी टैक्स लगेगा, इसको भी आपको ध्यान में रखना होगा।

सैलरी का 70 फीसदी ही करें खर्च, 30 फीसदी की करें सेविंग
फाइनेंशियल प्लानर राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को अपनी सैलरी का 70 फीसदी ही खर्च करना चाहिए। फेस्टिव सीजन के दौरान अगर किसी ने ज्यादा शॉपिंग की है और घर का बजट गड़बड़ा गया है तो घबराने की बात नहीं हैं। जो पैसा सेविंग के लिए जमा किया हुआ उसको एक लिमिट में निकालकर आप अपने खर्च को बिगड़ने से बचा सकते है।

क्रेडिट कार्ड से खरीदे गए सामान का पेमेंट करें ईएमआई में
अगर आपने दिवाली से पहले घर के लिए कोई हाउसहोल्ड गुड क्रेडिट कार्ड से खरीदा है तो आप उसको अपने बैंक से ईएमआई में कंवर्ट करा सकते हैं। ऐसा करने से आप एक साथ लंबा पेमेंट देने से बच जाएंगे और आप पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही साथ ईएमआई का लंबा रिपेमेंट पीरियड लेकर के आप अपनी जेब पर पड़ा भारी बोझ हल्का कर सकते हैं।