अगर आप भी महंगाई के इस दौर में पैसों को लेकर परेशान हैं और बचत का कोई ना कोई विकल्प खोजते रहते हैं तो ये खबर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। अगर आप कम समय में ज्यादा पैसे जमा करना चाहते हैं फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। बता दें कि कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक ऐसे हैं जो कि एफडी पर नौ फीसदी तक का ब्याज दे रहे हैं। आइए जानते हैं इन बैंकों के बारे में।
पीएफ, पोस्ट ऑफिस स्कीम को जाएंगे भूल, इन बैंकों की एफडी में मिलता है नौ फीसदी ब्याज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
अगर आप इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में एक साल से 18 महीने तक की एफडी लेते हैं तो इस पर आपको 8.20 फीसदी का ब्याज मिलेगा। वहीं 18 महीने से दो साल तक की एफडी पर आपको 8.40 फीसदी तक का ब्याज मिलेगा। इसके साथ ही इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में अगर आप दो साल से तीन साल तक की एफडी लेते हैं तो इसपर आपको 8.55 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं तीन साल से चार साल तक, चार साल से पांच साल तक, और पांच साल से 10 साल तक की एफडी पर आपको सात फीसदी ब्याज मिलेगा।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक भी ग्राहकों को एफडी पर ज्यादा ब्याज दे रहा है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में अगर आप एक साल से 455 दिन तक की एफडी लेते हैं तो आपको 8.50 फीसदी ब्याज मिलेगा और 456 दिन से दो साल तक की एफडी पर बैंक नौ फीसदी ब्याज देता है जो सबसे ज्यादा है। अगर आप दो साल से तीन साल तक और तीन साल से पांच साल तक की एफडी लेते हैं तो आपको क्रमश: 7.85 और सात फीसदी ब्याज मिलेगा।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के अतिरिक्त सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी ग्राहकों को एफडी पर अच्छा ब्याज दर देता है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में एक साल से दो साल तक और दो साल से तीन साल तक की एफडी पर आपको क्रमश: 8.50 और 8.75 फीसदी ब्याज मिलता है। इसके साथ ही अगर आप 950 दिन की एफडी लेते हैं तो इसपर आपको नौ फीसदी ब्याज मिलेगा।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक भी अपने ग्राहकों को एफडी में अच्छा ब्याज देता है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में 13 महीनों से 18 महीने तक की एफडी पर 7.63 फीसदी ब्याज मिलता है। 18 महीनों से 24 महीने तक की एफडी पर और 24 महीनों से 36 महीने तक की एफडी पर आपको क्रमश: 7.87 फीसदी और 8.10 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके साथ ही 36 महीनों से 45 महीने तक की एफडी पर बैंक ग्राहकों को 7.53 फीसदी ब्याज देता है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में एक से दो साल तक और 800 दिनों से लेकर तीन साल तक की एफडी पर ग्राहकों को क्रमश: 8.30 फीसदी और 7.50 फीसदी ब्याज मिलता है। इसके साथ ही अगर आप तीन साल से पांच साल तक और पांच साल से 10 साल तक की एफडी लेते हैं तो आपको क्रमश: सात फीसदी और 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक से भी आपको एफडी पर ज्यादा ब्याज मिल जाएगा। इस बैंक में एक साल से लेकर दो साल तक की एफडी पर और दो साल से लेकर तीन साल तक की एफडी पर ग्राहकों को 8.50 फीसदी ब्याज मिलता है। वहीं अगर आप तीन साल की एफडी लेते हैं तो बैंक आपको नौ फीसदी ब्याज देगा। वहीं तीन साल से पांच साल तक की एफडी पर बैंक आपको 8.50 फीसदी ब्याज देता है।
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक से अगर आप एफडी लेते हैं तो एक साल से लेकर दो साल तक की एफडी पर आपको आठ फीसदी ब्याज मिलेगा। दो से तीन साल और तीन से पांच साल तक की एफडी पर क्रमश: आठ फीसदी और 7.25 फीसदी ब्याज मिलता है।
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक भी ग्राहकों को एफडी पर अच्छा ब्याज दर देता है। ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक में 365 दिनों से 727 दिन तक की एफडी पर और 729 दिनों से 1091 दिन तक की एफडी पर ग्राहकों को क्रमश: 8.75 फीसदी और आठ फीसदी ब्याज मिलता है। इसके साथ ही 1093 दिनों से 1819 दिन तक की एफडी पर ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक के ग्राहकों को 7.30 फीसदी ब्याज मिलता है।