फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये तीन क्रेडिट कार्ड लांच करने जा रहा है Rupay, जानिए इनके फीचर्स

Fri, 16 Jun 2017 03:12 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Fri, 16 Jun 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
rupay to launch three credit cards in a year, will have these features
रुपे कार्ड - फोटो : अमरउजाला
नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया जल्द ही मार्केट में अपने तीन क्रेडिट कार्ड लांच करने जा रहा है। इन क्रेडिट कार्ड्स के लिए एनपीसीआई फिलहाल कुछ प्रमुख बैंकों के साथ इसका ट्रायल कर रहा है।


अभी तक के हुए ट्रायल में एनपीसीआई को काफी अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिले हैं। एनपीसीआई प्लेटिनम, क्लासिक और सलेक्ट के नाम से क्रेडिट कार्ड लांच करने जा रहा है, जिनके फीचर्स हम आपको आगे की स्लाइड में बताने जा रहे हैं.....
rupay to launch three credit cards in a year, will have these features
rupay classic
क्लासिक क्रेडिट कार्ड
क्लासिक क्रेडिट कार्ड पर कस्टमर को क्रोमा की तरफ से 500 रुपये का गिफ्ट वाउचर मिलेगा। इसके साथ अपोलो फॉर्मेसी पर 15 फीसदी का डिस्काउंट भी कार्ड स्वाइप करने पर मिलेगा। इस क्रेडिट कार्ड पर एक लाख रुपये का एक्सीडेंटल इन्श्योरेंस कवर मिलेगा। साथ ही मर्चेंट की तरफ से कई तरह के ऑफर मिलेंगे। 
rupay to launch three credit cards in a year, will have these features
rupay platinum

प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड 
प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए बढ़िया रहेगा, जो खाने-पीने के लिए बाहर जाते हैं अथवा क्रेडिट कार्ड के जरिए यूटिलिटी बिलों का पेमेंट करते हैं। इस कार्ड से पेमेंट करने पर बैंकों की तरफ से कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा हर कस्टमर को 2 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इन्श्योरेंस कवर भी मिलेगा, जिसमें किसी तरह से दिव्यांग हो जाने की स्थिति में भी पैसा मिलेगा। कार्ड होल्डर को 24*7 होटल, फ्लाइट की टिकट बुक कराने के लिए रेफरल सर्विस भी मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rupay to launch three credit cards in a year, will have these features
cedit card

सलेक्ट क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा 10 लाख का इन्श्योरेंस कवर
सलेक्ट क्रेडिट कार्ड पर पहले दो क्रेडिट कार्ड की तरह सभी सर्विस मिलेगी, लेकिन इसमें कार्डहोल्डर को मिलने वाला एक्सीडेंटल इन्श्योरेंस कवर 10 लाख रुपये का हो जाएगा । इसके अलावा देश के कई एयरपोर्ट्स के लाउंज में आसानी से एक्सेस मिलेगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed