{"_id":"5cc2aa63bdec225ef8018a5f","slug":"open-your-cng-pump-like-this-and-earn-big-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरकार दे रही है CNG पंप खोलने का शानदार मौका, ऐसे करें आवेदन, होगी मोटी कमाई","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
सरकार दे रही है CNG पंप खोलने का शानदार मौका, ऐसे करें आवेदन, होगी मोटी कमाई
गुरुवार को सरकार ने आम जनता के लिए बड़ी घोषणा की। इसके तहत आपको खुद का सीएनजी पंप खोलने का मौका मिलेगा। दरअसल सरकार का जोर इस बात पर है कि भारत के हर हिस्से में सीएनजी पंप खोले जाएं। इसके लिए कोई भी आवेदन कर सकता है। आइए जानते हैं कि अपना सीएनजी पंप खोलने के लिए आपको क्या करना होगा।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप भी अपना सीएनजी पंप खोलकर मोटी कमाई करने का विचार कर रहे हैं, तो इसके लिए आपकी उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। सीएनजी पंप खेलने के लिए सिर्फ भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकता है।
3 of 5
इतना ही नहीं, सीएनजी पंप खोलने के लिए आप कम से कम 10वीं पास होने चाहिए। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के अनुसार, इसके आवेदन के लिए प्लॉट का साइज एक हजार वर्ग मीटर से लेकर चार हजार वर्ग मीटर तक होना अनिवार्य है। बता दें कि अगर आपके पास खुद की जमीन नहीं है तो आप जमीन के मालिक से एनओसी भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अब आप ये सोच रहे होंगे कि सीएनजी पंप खोलने का खर्च कितना आएगा। अपना पंप खोलने का खर्च जगह और कंपनियों के हिसाब से तय होगा। हालांकि अगर आप शहर में या किसी हाईवे पर पंप खोलना चाहते हैं, तो आपको करीब 50 लाख रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
CNG पंप की डीलरशिप लेने के लिए आप किसी सीएनजी कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक वेबसाइट पर इसके लिए लिंक दिया गया है। आईजीएल, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (GAIL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन (HPCL), महानगर गैस लिमिटेड (MGL), महानगर नेचुरल गैस लिमिटेड (MNGL) या गुजरात स्टेट पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड (GSP) की वेबसाइट पर जाकर आप सीएनजी पंप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।