फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकार की मदद से खोलें अपना बिजनेस, हो सकता है 10 लाख रुपये का मुनाफा

Mon, 03 Jun 2019 10:40 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 03 Jun 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
open your business with the help of government and earn upto 10 lakh rupees

सरकार ने एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। सब्सिडी देने से लेकर लोन प्रदान करने तक, सरकार कई ऐसे कदम उठाती आई है जिससे लोगों को फायदा हो। आज हम आपको जिस बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, वो सरकार की एमएसएमई स्कीम से जुड़ा है। सरकार द्वारा की गई बिजनेस की स्ट्रक्चरिंग के अनुसार इस बिजनेस से आपको सालाना 10 लाख रुपये तक मुनाफा हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

open your business with the help of government and earn upto 10 lakh rupees

फुटवियर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू कर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। फुटवियर की बढ़ती मांग के कारण इसकी बिक्री भी अच्छी हो सकती है और आपका कारोबार सफल हो सकता है। इसकी खास बात ये है कि इस बिजनेस को खोलने के लिए आपको मुद्रा स्कीम के तहत मदद भी मिल जाएगी। 

open your business with the help of government and earn upto 10 lakh rupees

अगर आप भी फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग का बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो बता दें कि इसका खर्च करीब 41.32 लाख रुपये आंका गया है। हालांकि आपको खुद से मात्र 16.32 लाख रुपये निवेश करने की जरूरत होगी। बाकी की राशि के लिए आप सरकार से लोन ले सकते हैं। मुद्रा स्कीम के तहत आपको किसी भी बैंक से तीन लाख रुपये वर्किंग कैपिटल लोन के रूप में और 22 लाख रुपये टर्म लोन के रूप में मिल जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
open your business with the help of government and earn upto 10 lakh rupees

इस बिजनेस को खोलने के लिए आपको जमीन और बिल्डिंग की जरूरत होगी, जिसकी वैल्यू 12 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही 19 लाख 85,990 रुपये प्लांट एंड मशीनरी में खर्च होंगे। इलेक्ट्रिफिकेशन का खर्च 96,610 रुपये रुपये आएगा। प्री ओपन खर्च के तौर पर आपको 35,000 रुपये और अन्य खर्चों के लिए आपको 33,000 रुपये की जरूरत होगी। वहीं 7,81,450 रुपये वर्किंग कैपिटल के रूप में इस्तेमाल होंगे। 

विज्ञापन
open your business with the help of government and earn upto 10 lakh rupees

ये बिजनेस खोलने के लिए आप किसी भी बैंक में अप्लाई कर सकते हैं। बैंक में जाकर आपको एक फॉर्म भरना होगा और फॉर्म के साथ प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। लोन का अमाउंट आपको सात साल में लौटाना होगा। एस्टीमेट के अनुसार इस बिजनेस में आपका मंथली टर्नओवर 9,07,050 रुपये हो सकता है। वहीं एक महीने में आपको 80,970 रुपये का नेट मुनाफा हो सकता है। सालाना बिक्री की बात करें, तो बढ़ती डिमांड को देखते हुए ये 108.90 लाख रुपये की हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed