फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Rules: पीएफ से लेकर कारों तक, आज से हुए ये सात बड़े बदलाव, चेक कर लें डिटेल्स

Wed, 01 Sep 2021 09:33 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 01 Sep 2021 09:33 AM IST
सार

  • एक ओर जहां इन नए नियमों से आपको राहत मिलेगी, वहीं कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है
  • इन नियमों में बदलाव से आपकी जेब प्रभावित होगी, इसका प्रभाव आपके घर के बजट पर भी पड़ेगा

विज्ञापन
New Rules from 1 September 2021 including GST saving account PF LPG gas cylinder PF Aadhaar card linking maruti cars
कल से हो रहे हैं ये सात बड़े बदलाव - फोटो : pixabay

एक सितंबर 2021 यानी आज से भारत में रुपये- पैसे से जुड़े सात बड़े बदलाव हुए हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। एक ओर जहां इन नए नियमों से आपको राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा, तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इन नियमों में बदलाव से आपकी जेब प्रभावित होगी। इसका प्रभाव आपके घर के बजट पर भी पड़ेगा। इसलिए इनके बारे में जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है । इन बदलावों में रसोई गैस सिलिंडर के दाम, पीएनबी बचत खातों में मिलने वाला ब्याज, पीएफ का नियम, मारुति की कारें, एक्सिस बैंक का चेक पेमेंट से जुड़ा नियम, जीएसटी और ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार के नियम शामिल हैं।





आइए इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

New Rules from 1 September 2021 including GST saving account PF LPG gas cylinder PF Aadhaar card linking maruti cars
गैस सिलिंडर के दाम - फोटो : iStock

बढ़े गैस सिलिंडर के दाम
तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया है। वहीं 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 75 रुपये का इजाफा हुआ है। इससे पहले 18 अगस्त को रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर 50 रुपये महंगा हो चुका है।

14.2 किलो वाले सिलिंडर का दाम
दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 859.50 रुपये से बढ़कर 884.5 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 886 से बढ़कर 911 रुपये का हो गया है, मुंबई में यह 859.50 रुपये से बढ़कर 884.5 रुपये और चेन्नई में 875.50 रुपये से बढ़कर 900.5 रुपये का हो गया है। 

19 किलोग्राम वाला सिलिंडर भी हुआ महंगा
दिल्ली में अब कॉमर्शियल सिलिंडर का दाम बढ़कर 1693 रुपये हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 1,772 रुपये, मुंबई में 1,649 रुपये और चेन्नई में यह 1,831 रुपये का हो गया है।

New Rules from 1 September 2021 including GST saving account PF LPG gas cylinder PF Aadhaar card linking maruti cars
बदलेगा PF का अहम नियम - फोटो : pixabay

बदला PF का अहम नियम
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने खाताधारकों के लिए नियमों में कुछ बदलाव किया है। आप इस बदलाव को ध्यान से समझ लें क्योंकि आप पर इसका सीधा असर पड़ेगा। ईपीएफओ के नए नियम के अनुसार एक सितंबर 2021 से प्रत्येक खाताधारक का पीएफ खाता आधार कार्ड से लिंक अनिवार्य है। यदि आपका खाता आधार से लिंक नहीं है, तो पीएफ खाते में आने वाला नियोक्ता योगदान रोका जा सकता है। ऐसी स्थिति में इलेक्ट्रॉनिक चालान और रिटर्न (ECR) नहीं भरा जा सकेगा। ईपीएफओ ने सोशल सिक्योरिटी कोड 2020 के तहत आधार लिंक का फैसला लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Rules from 1 September 2021 including GST saving account PF LPG gas cylinder PF Aadhaar card linking maruti cars
पीएनबी बचत खातों में कम मिलेगा ब्याज - फोटो : pixabay

पीएनबी बचत खातों में कम मिलेगा ब्याज
एक सितंबर 2021 से पंजाब नेशनल बैंक (PNB) बचत खाते में जमा पर ब्याज दर में कटौती करेगा। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नई ब्याज दर पीएनबी के मौजूदा और नए दोनों बचत खातों पर लागू होगी। नई ब्याज दर सालाना 2.90 फीसदी होगी। फिलहाल बचत खाते पर ग्राहकों को सालाना तीन फीसदी ब्याज मिलता है।

विज्ञापन
New Rules from 1 September 2021 including GST saving account PF LPG gas cylinder PF Aadhaar card linking maruti cars
एक्सिस बैंक बदल रहा है चेक पेमेंट से जुड़ा नियम - फोटो : PTI

एक्सिस बैंक ने बदला चेक पेमेंट से जुड़ा नियम
बढ़ते फ्रॉड को ध्यान में रखते हुए एक्सिस बैंक ग्राहकों के लिए चेक पेमेंट से जुड़े नियम में बड़ा बदलाव किया है। एक्सिस बैंक अगले महीने से पॉजिटिव पे सिस्टम की शुरुआत कर रहा है। पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक जारी करने वाले व्यक्ति को अपने बैंक को अपने चेक की जानकारी भी भेजनी होगी। इस सिस्टम से निश्चित रकम से ज्यादा के भुगतान वाले चेक को रिकंफर्म करना होगा। चेक जारी करने वाले व्यक्ति को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से चेक की तारीख, लाभार्थी का नाम, प्राप्तकर्ता और पेमेंट की रकम के बारे में दोबारा जानकारी देनी होगी। वैसे तो पॉजिटिव पे सिस्टम 50,000 या इससे बड़ी रकम के बैंक चेक के जरिए पेमेंट पर लागू है। लेकिन एक्सिस बैंक ग्राहकों को पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक की जानकारी को तभी रिकंफर्म करना होगा, जब वह पांच लाख रुपये या इससे ज्यादा का बैंक चेक जारी करेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed