भारत को एक जमाने में सोने की चिड़िया कहा जाता था। भारतीय महिलाओं को सदियों से सोने के गहनों का शौक रहा है। सोने की बढ़ती डिमांड की वजह से उसका दाम भी उतना ही ज्यादा हो गया है। इसलिए बहुत लोग सोना खरीदने का सपना तो देखते हैं लेकिन उसे खरीद नहीं पाते। ऐसे हम आपको सोने में निवेश के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं।
इस तरह घर पर भी बना सकते हैं सोना, हो जाएंगे मालामाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड सेविंग स्कीम
आप सोने की बचत स्कीम में निवेश कर सकते हैं। ये बचत स्कीम दो तरीके की होती हैं, जो आपको प्रति माह एक निश्चित अवधि के लिए तय रकम जमा करने की अनुमति देती है और अवधि खत्म होने पर आप जमा किए गए मूल्य के बराबर सोना खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, इन स्कीम में निवेश कर आपको बोनस रकम भी मिलती है।
गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड
सोने के खरीदने का एक और विकल्प है, वो है गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ईटीएफ। ईटीएफ में निवेश बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज के जरिए होता है। इसके मूल्य में जो उतार-चढ़ाव होता है, वो सोने की कीमतों पर निर्भर करता है। सोने के सिक्के की तुलना में इसकी लागत कम होती है। हालांकि इसमें निवेश के लिए आपके पास ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट खाता होना चाहिए।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
इन सबके अतिरिक्त आपके पास पेपर गोल्ड खरीदने का भी एक विकल्प मौजूद है, जिन्हें सरकार जारी करती है। पेपर गोल्ड को आप एक अवधि के दौरान किसी भी समय खरीद सकते हैं। सरकार इन्हें खरीदने के लिए थोड़े-थोड़े समय पर विंडो खोलती है, जिसकी अवधि अक्सर दो से तीन महीने की होती है।