फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हों महिलाएं: जानिए मोदी सरकार की खास योजनाओं के बारे में

Mon, 08 Mar 2021 02:29 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 08 Mar 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
know about Narendra Modi government schemes for women to be financially independent
महिलाओं के लिए मोदी सरकार की खास योजनाएं - फोटो : pixabay

'तुम एक स्त्री हो तो तुम ज्यादा आजाद और स्वावलंबी जीवन जी सकती हो अगर तुम्हारे पास अपना पैसा है। तुम जीवन के बाकि दुखों से मुक्ति तो नहीं पा सकती, लेकिन उनसे ज्यादा आत्मसम्मान और आत्मविश्वास से लड़ सकती हो अगर तुम आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो।'


-अयान हिरसी अली, सोमालिया

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है। एक महिला अगर किसी भी तरह का दुख झेलती है तो उसको जल्द से जल्द मदद प्रदान करने के लिए मेडिकल सपोर्ट, कानूनी सहायता, अस्थायी रूप से रहने के लिए स्थान, मानसिक और भावनात्मक सहयोग, आदि की जरूरत पड़ती है। महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें, इसके लिए सरकार ने अहम योजनाओं की घोषणा की है। आइए जानते हैं सरकार की महिलाओं को लेकर कौन-कौन सी कल्याणकारी योजनाएं हैं।

know about Narendra Modi government schemes for women to be financially independent
वर्किंग वुमेन हॉस्टल स्कीम - फोटो : twitter: @MinistryWCD

वर्किंग वुमेन हॉस्टल स्कीम
देश में कई महिलाएं रोजगार की तलाश में अपने घर छोड़कर बड़े शहरों में रहती हैं। कामकाजी महिलाओं की परेशानियों को गंभीरता से समझते हुए सरकार लंबे समय से एक योजना चला रही है। योजना का नाम है 'वर्किंग वुमन हॉस्टल स्कीम'। इसका मकसद है महिलाओं को सुरक्षित और सस्ता आशियाना उपलब्ध कराना है, जिससे वह बिना किसी डर के रह सकें, आगे बढ़ सकें। इस हॉस्टल में तलाकशुदा, विधवा या अकेली रहने को मजबूर लड़कियां सुरक्षित रह सकती हैं। आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। योजना के तहत कामकाजी महिलाओं के बच्चों (लड़कियों को 18 वर्ष की आयु तक और लड़कों को पांच वर्ष की आयु तक) को अपनी मां के साथ समायोजित किया जा सकता है।

know about Narendra Modi government schemes for women to be financially independent
फ्री सिलाई मशीन योजना - फोटो : pixabay

फ्री सिलाई मशीन योजना
फ्री सिलाई मशीन योजना का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश की महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए किया गया है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार देश की गरीब और श्रमिक महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन उपलब्ध कराती है। इस फ्री सिलाई मशीन योजना से महिलाएं सिलाई मशीन प्राप्त करके घर बैठे अपना काम शुरू कर सकती हैं और अच्छी आमदनी अर्जित कर सकती हैं। इसका लाभ देश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं उठा सकती हैं। ध्यान रहे कि इस योजना के अंतर्गत सिर्फ 20 से 40 वर्ष की आयु की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: 31 मार्च तक निपटाएं ये काम, वरना नहीं कर पाएंगे पैन कार्ड का इस्तेमाल, लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
know about Narendra Modi government schemes for women to be financially independent
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान - फोटो : twitter: @MoHFW_INDIA

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भारत सरकार की पहल है, जिसके तहत प्रत्येक माह की निश्चित नौ तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं को व्यापक और गुणवत्तायुक्त प्रसव पूर्व देखभाल प्रदान करना सुनिश्चित किया गया है। इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर उनकी गर्भावस्था के दूसरी और तीसरी तिमाही की अवधि (गर्भावस्था के चार महीने के बाद) के दौरान प्रसव पूर्व देखभाल सेवाओं का न्यूनतम पैकेज प्रदान किया जाएगा। इसके तहत चिकित्सकों व विशेषज्ञों द्वारा दूसरी या तीसरी तिमाही की सभी गर्भवती महिलाओं को कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच सुनिश्चित करना हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) देश में तीन करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया है।

विज्ञापन
know about Narendra Modi government schemes for women to be financially independent
वन स्टॉप सेंटर स्कीम - फोटो : twitter: @UPGovt

वन स्टॉप सेंटर स्कीम
भारत सरकार ने एक अप्रैल 2015 को पूर्णत: वित्तपोषित वन स्टॉप सेंटर योजना लागू की थी। हिंसा प्रभवित महिलाओं का समर्थन करने के लिए इसकी शुरुआत की गई। इस योजना को मूल रूप से 'सखी' नाम से जाना जाता है। महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा बनाई गई इस योजना के जरिए पूरे देश में सिलसिलेवार तरीके से निजी और सार्वजनिक दोनों स्थानों पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक ही जगह पर सबको लाकर समर्थन और सहायता देने के लिए कई वन स्टॉप सेंटर बनाए जा रहे हैं। यह एक ऐसी व्यवस्था जहां हिंसा से पीड़ित कोई भी महिला सभी तरह की मदद एक ही छत के नीचे पा सकती है। इन सेंटर्स को अस्पतालों में चलाया जाता है, जहां मेडिकल ऐड, लीगल ऐड, अस्थायी रूप से रहने के लिए जगह, केस फाइल करने के लिए मदद, आदि सब कुछ एक ही जगह पर उपलब्ध होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed