फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होम लोन लेने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी कोई दिक्कत

Sun, 12 May 2019 12:15 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 12 May 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
keep in mind hese things before taking home loan for benefits

अपना घर खरीदने का सपना हर भारतीय देखता है। हर कोई सस्ता और अच्छा घर लेना चाहता है। अगर आप भी अपना घर खरीदने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए लोन लेने का विचार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हम आपको होम लोन से जुड़ी ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकती है।

सिबिल स्कोर ठीक करें 

बैंक होम लोन देने से पहले आपका सिबिल (CIBIL) स्कोर चेक करता है। इससे आपकी वित्तीय क्षमता का अनुमान लगता है और आपको आसानी से लोन मिल जाता है। इसलिए आप लोन के लिए अप्लाई करने से पहले ही अपना सिबिल स्कोर ठीक कर लें।

keep in mind hese things before taking home loan for benefits

सभी विकल्पों पर करें विचार

अगर आप भी होम लोन लेना चाहते हैं तो आपको बता दें कि बाजार में होम लोन के कई विकल्प मौजूद हैं। उन सभी विकल्पों पर एक बार विचार जरूर करें। लोन देने वाली संस्थान सरकारी है या निजी, इस बात पर भी आपको ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही, कौन सी संस्थान आपको कितने ब्याज पर लोन दे रही है और किन शर्तों पर दे रही है, इस बात का ध्यान रखना भी आवश्यक है। 

keep in mind hese things before taking home loan for benefits

विचार-विमर्श कर लें फैसला

लोन से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले दो बार सोच लें क्योंकि हो सकता है कि आप जल्दबाजी में गलत फैसला ले लें। अलग-अलग बैंकों का चुनाव कर उनकी ब्याज दरों की तुलना करना भी लोन लेने से पहले आवश्यक है। इसके साथ ही आपको प्रोसेसिंग फीस और लोन अवधि का भी ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
keep in mind hese things before taking home loan for benefits

समय से पहले भी कर सकते हैं लोन का भुगतान

अगर आप लोन के ब्याज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप समय से पहले भी होम लोन चुका सकते हैं। लोन के भुगतान के लिए प्री-पेमेंट ऑप्शन यानी समय से पहले भुगतान करने का विकल्प भी होता है। इससे आप ब्याज के झंझट से मुक्त हो जाएंगे। 

विज्ञापन
keep in mind hese things before taking home loan for benefits

जरूरी दस्तावेजों को पहले ही जुटा लें

जब आप होम लोन के लिए आवेदन करते हैं तो बैंक आपसे कई दस्तावेज मांगते हैं। इन दस्तावेजों को पहले ही जुटा लें। अपने सभी दस्तावेज सावधानी से बैंक में जमा करवाएं और कागजी कार्रवाई से न घबराएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed