{"_id":"5cd159fabdec22074f08c50d","slug":"irctc-will-launch-ipo-in-august-invest-and-earn-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेलवे दे रहा है कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का मौका, ऐसे करें निवेश","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
रेलवे दे रहा है कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का मौका, ऐसे करें निवेश
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 07 May 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप भी कहीं निवेश कर पैसा कमाने का विचार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय रेलवे अब आपको पैसे कमाने का मौका दे रही है। इसके लिए सरकार ने रेलवे को मंजूरी भी दे दी है। दरअसल भारतीय रेलवे इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने जा रही है, जिसके माध्यम से आप कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
2 of 5
दरअसल भारतीय रेलवे की आईपीओ के जरिए 400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। आईआरसीटीसी का आईपीओ अगस्त 2019 तक आ सकता है। आईपीओ में निवेश के लिए आपके पास डीमैट खाता होना जरूरी है। इसमें ब्रोकर के जरिए निवेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आईपीओ कैसे काम करता है और इससे आपको मुनाफा कैसे होगा।
कैसे काम करता है आईपीओ ?
3 of 5
सरकार और निजी कंपनियां अक्सर अपने विस्तार के लिए बाजार से पूंजी जुटाती हैं। इसके लिए वे सबसे आसान रास्ता आरंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ को मानती हैं। आईपीओ के जरिये कंपनियां अपने शेयरों को न सिर्फ पहली बार बिक्री के लिए बाजार में उतारती हैं, बल्कि शेयर बाजार में भी सूचीबद्ध कराती हैं। किसी कंपनी का आईपीओ उसका शुरुआती स्तर होता है, इसलिए यह नए निवेशकों के लिए भी बेहतर मौका हो सकता है। ऐसे में अगर आप सही आईपीओ का चुनाव करते हैं तो कम समय में ही बड़ा मुनाफा कमाने का मौका रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कम कीमत पर मिलते हैं शेयर
4 of 5
कंपनी के लिए आईपीओ का लाने का मूल मकसद बाजार से पैसे जुटाना होता है, इसलिए यह आमतौर पर कम कीमत पर जारी किया जाता है। सेबी के नियमानुसार, कंपनी को आईपीओ लाने से पहले ही उसकी अनुमानित कीमत निवेशकों को बतानी होती है, जिसे प्राइस बैंड कहा जाता है। यह वास्तविक कीमत से कुछ कम या ज्यादा हो सकती है। आईपीओ को बाजार में उतारने से पहले कंपनियों को सेबी की मंजूरी लेना जरूरी है और मंजूरी के सालभर के भीतर इसे उतारना होता है।
विज्ञापन
सूचीबद्ध होते ही मुनाफा
5 of 5
कंपनी आईपीओ के जरिये निवेशकों से पैसे जुटाने के बाद उसे शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराती है। आईपीओ में कई ऐसे शेयर भी सामने आए हैं, जो इश्यू प्राइस से 50 या 100 फीसदी ज्यादा मूल्य पर सूचीबद्ध हुए हैं। अगर आप ऐसे ही किसी आईपीओ में निवेश करते हैं तो उसके सूचीबद्ध होते ही आपको मुनाफा हो जाएगा। मानिए कि आपने कोई आईपीओ 100 रुपये प्रति इकाई में खरीदा और वह शेयर बाजार में 150 रुपये प्रति इकाई पर सूचीबद्ध होता है तो आपको कुछ ही दिनों के भीतर डेढ़ गुना मुनाफा कमाने का मौका मिल जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।