महंगाई के इस दौर में घर का खर्चा पूरा करना मुश्किल हो जाता है। बेहतर जिंदगी के लिए नौकरी कर पैसे तो हर कोई कमाना चाहता है, लेकिन अपने पसंद का काम कुछ ही लोग कर पाते हैं। आज यानी 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। जैसा की आप सब जानते हैं कि आजकल हिंदी का क्रेज लोगों में काफी बढ़ रहा है। अंग्रेजी, स्पैनिश और मंदारिन के बाद हिंदी दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। इंटरनेट सर्च से लेकर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर हिंदी का दबदबा बढ़ रहा है। इसलिए आज हम आपको पांच ऐसे विकल्प बताने जा रहे हैं जिनके माध्यम से आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं । खास बात तो ये है कि इसके लिए ज्यादा पढ़ाई-लिखाई की भी जरूरत नहीं हैं। इनके माध्यम से पैसे कमाने की सिर्फ एक ही शर्त है, और वो है हिंदी भाषा।
काम की खबर: अगर आपको भी आती है हिंदी भाषा, तो इन पांच तरीकों से कमा सकते हैं नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉग लिखकर
अगर आपको अच्छी हिंदी लिखनी आती है तो आप अपने इस शौक से पैसे कमा सकते हैं। हिंदी में ब्लॉग लिखकर आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। ब्लॉग बनाना काफी आसान है। ब्लॉग शुरू करने के लिए अधिक तकनीकी जानकारी होने की भी जरूरत नहीं है, लेकिन जिस विषय पर आप लिखना चाहते हैं उसकी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। जैसे ही आपके ब्लॉग को पढ़ने वालों की संख्या बढ़ने लगेगी आप अपने ब्लॉग पर विज्ञापन देकर पैसे कमा सकते हैं।
ई-ट्यूशन
आजकल लगभर हर वेबसाइट हिंदी में भी है। इंटरनेट में हिंदी का अपयोग काफी बढ़ गया है। ई-ट्यूशन के बारे में तो आपने सुना ही होगा। कोरोना काल में ई-ट्यूशन की मांग खूब बढ़ रही है। अगर आपको पढ़ने-पढ़ाने का शौक है, तो पैसे कमाने का ये तरीका आपके लिए सबसे अच्छा है।
ऑनलाइन मार्केटिंग
कोरोना काल में ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं। अगर आप कपड़ों, जूतों, खाने-पीने के सामान या अन्य किसी चीज को बेचने का काम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन रोज-रोज दुकान पर बैठना अच्छा नहीं लगता, तो इसके लिए आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स की मदद ले सकते हैं। कई ई-कॉमर्स कंपनियों ने अपनी एप हिंदी में में लॉन्च की है। ये ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं, जहां आप अपना सामान ऑनलाइन बेच सकते हैं।
यूट्यूब
यदि आप भी हिंदी भाषी हैं तो आपको बता दें कि आपकी हिंदी इंटरनेट पर काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। यूट्यूब पर एक हिंदी चैनल बनाकर आप उस पर यूनीक वीडियो अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद गूगल का अप्रूवल लेकर आप अपने हर वीडियो से आप पैसे कमा सकते हैं। जितना अधिक आपकी वीडियो देखी जाएगी, उतना ही पैसा आप कमाएंगे।