{"_id":"5cb028b5bdec2214757c62c3","slug":"earn-35-lakh-rupeees-by-working-for-this-millionaire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हर महीने 35 लाख रुपये कमाने का शानदार मौका, इस अरबपति के लिए करना होगा ये काम","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
हर महीने 35 लाख रुपये कमाने का शानदार मौका, इस अरबपति के लिए करना होगा ये काम
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब तक आपकी नजर में एक असिस्टेंट कै सैलरी ज्यादा से ज्यादा एक लाख रुपये होगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने लिए एक नया असिस्टेंट खोज रहा है, जिसको वो हर महीने 52 हजार डॉलर यानी करीब 35 लाख रुपये भी देने को तैयार है। खास बात तो ये है कि इसके लिए उसने विज्ञापन भी निकाला है, जहां से आप सब इस नौकरी के लिए आवेदन दे सकते हैं।
2 of 5
- फोटो : डेमो
26 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई अरबपति का नाम है मैथ्यू लेपरे, जिसने सोशल मीडिया पर नौकरी के लिए विज्ञापन निकाला है। लेपरे ने डिमांड की है कि उन्हें ऐसा पर्सनल असिस्टेंट चाहिए जो हर समय उनके साथ रह सके। लेपरे के पर्सनल असिस्टेंट को सिर्फ 35 लाख रुपये ही नहीं बल्कि ट्रैवलिंग, रहने, खाने-पीने और हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी। यह वेतन आवेदन के अनुभव और क्षमता दोनों पर निर्भर करेगी।
3 of 5
लेपरे का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि इस पद के लिए अब तक 40 हजार से भी ज्यादा लोग आवेदन कर चुके हैं, जिनमें से करीब 30 हजार महिलाएं हैं। मैथ्यू ने सोशल मीडिया पर इस जॉब को 'The coolest job in the world' नामक टाइटल से शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेथ्यू
26 वर्षीय मैथ्यू की चार कंपनियां हैं और उनका ई-कॉमर्स से जुड़ा बिजनेस है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि मैथ्यू जब अपने असिस्टेंट को 35 लाख रुपये दे सकते हैं, तो उनकी कमाई कितनी होगी। आपको ये जाकर हैरानी होगी कि मैथ्यू की एक हफ्ते की कमाई 85,764 डॉलर यानी करीब करीब 59.3 लाख रुपये है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : www.pexels.com
इस नौकरी के लिए अधिकतर आवेदन ब्रिटेन, इटली, दक्षिणी अमेरिका और एशिया से किए गए हैं और उनकी उम्र 23 से 37 साल के बीच है। अरबपति मैथ्यू लेपरे ने बताया कि उम्मीदवार को कंप्यूटर अच्छे से चलाना आना चाहिए। साथ ही वह सोशल मीडिया में भी एक्सपर्ट होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।