अगर आप कोई सस्ती और अच्छी पॉलिसी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद लाभदायक हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे जिनके लिए आपको केवल एक रुपये देने होंगे लेकिन तब भी आपको इन स्कीम से आपको मोटा मुनाफा होगा। जी हां, ये बात एक दम सच है कि आप मात्र एक रुपये के निवेश से भी बेहतरीन इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इन सभी के बारे में।
अब सिर्फ एक रुपये में खरीदें ये सभी सरकारी स्कीम, आपको होगा मोटा मुनाफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की ये खास योजना
भारत सरकार जनता को बेहतर सुविधा देने के लिए बेहद सस्ती और लाभदायक योजना प्रदान करती है। सरकार की इस योजना का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सरकार की इस योजना का प्रीमियम एक रुपये और 12 रुपये है, जो आपके बैंक खाते से कटते हैं।
योजना के तहत अगर किसी कारण से आपकी मृत्यु हो जाती है तो आपको दो लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलता है। वहीं अगर किसी कारण से आपके दोनों हाथ, या दोनों पैर टूट जाते हैं या अपकी दोनों आंखों की रोशनी चली जाती है, तो भी आपको दो लाख रुपये का कवर मिलता है। इतना ही नहीं, अगर किसी दुर्घटना में आपकी एक आंख की रोशनी जाती है या आपका एक हाथ या पैर टूट जाता है, तो इस योजना के तहत आपको एक लाख रुपये का कवर मिलता है।
भारतीय रेलवे की अनोखी पॉलिसी
सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि साल 2018 में भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने अपने यात्रियों के लिए एक खास स्कीम की शुरुआत की थी। आईआरसीटीसी के मुताबिक एक अक्टूबर 2018 से एक यात्री का प्रीमियम एक रुपये से भी कम, यानि केवल 49 पैसे है। स्कीम के तहत अपनी टिकट बुक करने के बाद आपको स्कीम से जुड़ी सभी जानकारी दे दी जाती है।
बता दें कि ये स्कीम पांच साल तक के सभी बच्चों के लिए अनिवार्य है और इसके तहत आपको अधिकतम 10 लाख रुपये का कवर मिलता है।
ओला की खास स्कीम
सिर्फ सरकार और भारतीय रेलवे ही नहीं, बल्कि साल 2018 में ओला ने भी एक खास किस्म की इंश्योरेंस पॉलिसी की शुरुआत की थी, जिसका प्रीमियम मात्र एक रुपये है। ओला की इस स्कीम के तहत आप जितनी बार भी ओला से सफर करेंगे, उतनी बार ही आपको एक रुपये प्रीमियम के तौर पर देना होगा। अगर आप ये इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं तो आपको पांच लाख रुपये का कवर मिलेगा। धयान दें कि अगर आपके साथ कोई दुर्घटना घटती है, तभी आपको ये कवर मिलेगा।