फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी योजना: सरकार ने दोबारा दिया सोने में निवेश का मौका, पांच दिनों के लिए खुली है योजना

Mon, 31 May 2021 12:01 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 31 May 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
best government scheme for gold sovereign gold bond issue price 3rd tranche starting from today
Sovereign Gold Bond scheme - फोटो : pixabay

आज से सरकार ने जनता को दोबारा सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (31 मई से चार जून तक) खुली है। यानी आज इसका पहला दिन है। इसलिए अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो तैयार रहिए। 



इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी श्रृंखला है। पहली श्रृंखला अभिदान के लिए 17 से 21 मई 2021 तक खुली थी और दूसरी 24 मई से 28 मई तक। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई से लेकर सितंबर के बीच छह किस्तों में जारी किए जाएंगे। 

आइए जानते हैं इसके तहत सोने की कीमत कितनी है।

best government scheme for gold sovereign gold bond issue price 3rd tranche starting from today
Sovereign Gold Bond scheme - फोटो : अमर उजाला

इतनी है सोने की कीमत 
योजना के तहत आप 4,889 प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 48,890 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,839 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 48,390 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा। 

अगली स्लाइड में जानते हैं इस योजना के तहत आपको कितना ब्याज मिलेगा।

best government scheme for gold sovereign gold bond issue price 3rd tranche starting from today
Sovereign Gold Bond scheme - फोटो : pixabay

इतना मिलेगा ब्याज
गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है।

आगे जानते हैं आप कहां से निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
best government scheme for gold sovereign gold bond issue price 3rd tranche starting from today
Sovereign Gold Bond scheme - फोटो : pixabay

यहां से कर सकते हैं निवेश
स्वर्ण बॉन्ड बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (एनएसई और बीएसई) के माध्यम से बेचा जाएगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना नवंबर 2015 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य सोने की हाजिर मांग को कम करना था और सोने की खरीद के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घरेलू बचत के एक हिस्से को वित्तीय बचत में तब्दील करने के लिए किया गया था।

विज्ञापन
best government scheme for gold sovereign gold bond issue price 3rd tranche starting from today
Sovereign Gold Bond scheme - फोटो : pixabay

इतना होना चाहिए न्यूनतम निवेश 
बॉन्ड का अंकित मूल्य 999 शुद्धता वाले सोने के लिए पिछले तीन कामकाजी दिवसों में साधारण औसत बंद भाव (इंडिया बुलियन एंड जूलर्स एसोसिशन द्वारा प्रकाशित) मूल्य पर आधारित है। न्यूनतम स्वीकार्य निवेश एक ग्राम सोना और अधिकतम चार किलोग्राम प्रति व्यक्ति है। हिंदु अविभाजित परिवार के लिए भी निवेश की अधिकतम सीमा चार किलोग्राम है। ट्रस्ट्स के लिए यह 20 किलोग्राम है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed