कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से लोगों की कमाई पर असर पड़ा है और वे पैसों को लेकर परेशान हैं। कुछ लोगों की नौकरी भी छिन गई। ऐसे में अगर आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। आज हम आपको कारोबार के 9 ऐसे विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपका भविष्य संवार सकते हैं। खास बात तो ये है कि इसके लिए आपको लाखों रुपये नहीं, बल्कि बेहद कम निवेश करना होगा। जी हां, मामूली निवेश से ही आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
लॉकडाउन में प्रभावित हुई है कमाई, तो घर से शुरू कर सकते हैं ये 9 काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-ट्यूशन
लॉकडाउन के दौरान ई-ट्यूशन की मांग भी खूब बढ़ रही है। अगर आपको पढ़ने-पढ़ाने का शौक है, तो पैसे कमाने का ये तरीका आपके लिए सबसे अच्छा है।
ऑनलाइन मार्केटिंग
अगर आप कपड़ों, जूतों, खाने-पीने के सामान या अन्य किसी चीज को बेचने का काम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन रोज-रोज दुकान पर बैठना अच्छा नहीं लगता, तो इसके लिए आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स की मदद ले सकते हैं। इसके लिए स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और कई अन्य ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल मददगार साबित हो सकते हैं, जहां रजिस्टर करके आप अपना सामान ऑनलाइन बेच सकते हैं।
यू-ट्यूब
वैसे तो अधिकतर लोग यू-ट्यूब का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इस मनोरंजन के साथ-साथ अच्छा पैसा भी कमाया जा सकता है। इसके लिए यू-ट्यूब पर एक चैनल बनाना होगा और फिर उस पर यूनीक वीडियो अपलोड करनी होंगी। इसके बाद गूगल का अप्रूवल लेकर आप अपने हर वीडियो से आप पैसे कमा सकते हैं। जितना अधिक आपकी वीडियो देखी जाएगी, उतना ही पैसा आप कमाएंगे।
रिसर्च
अगर आपकी रुचि न लिखने में है, न ही किसी को पढ़ाने या फोटोग्राफी में, तो भी आपको पैसा कमाने से कोई नहीं रोक सकता। पैसा कमाने के लिए आप उन दूसरी ऑर्गेनाइजेशन के लिए रिसर्च का काम कर सकते हैं, जिनके पास इसके लिए समय नहीं है। इसके लिए ऐसे ऑर्गेनाइजेशन के बारे में पता करके उनसे रिसर्च का काम लिया जा सकता है और मोटा पैसा कमाया जा सकता है।