फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गूगल के साथ मिलकर करें व्यापार, घर बैठे होगी कमाई

Tue, 23 Apr 2019 04:10 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 23 Apr 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
this is how you can earn while sitting at home with google

सर्च इंजन कंपनी गूगल के साथ मिलकर के आप भी अपना व्यापार खोल सकते हैं।  भारत में गूगल लोगों को घर बैठे चार तरीकों से कमाई करने का मौका दे रही है। इसके लिए उसने कई तरह के कार्यक्रम चला रखे हैं। अगर आप प्रोफेशनल रूप से फेसबुक, ब्लॉग और बाकी सोशल नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं तो गूगल आपको पैसा कमाने का मौका देता है। 

this is how you can earn while sitting at home with google
Google, CBSE Partner

ऐसे होगी कमाई

गूगल आपके सोशल मीडिया पेज, ब्लॉग, यूट्यूब पेज आदि पर विज्ञापन चलाता है, जिससे आपको कमाई का मौका मिलता है। अगर आपके पेज, ब्लॉग और अन्य जगह पर अच्छा खासा ट्रैफिक आता है, तो गूगल उस पर विज्ञापन चलाने लगता है। ऐसे में आपको काफी अच्छी कमाई हो सकती है। 

this is how you can earn while sitting at home with google
google

खोलना होता है यहां पर खाता

गूगल एडवर्ड्स और ऐडसेंस नाम से दो सेवाएं चलाता है। इन दोनों सेवाओं पर आपको अपना खाता खोलना होता है। यहां पर खाता खोलने के लिए काफी नियम भी हैं। गूगल आपके पेज पर तभी विज्ञापनों को शुरू करेगा, जब वो पेज या फिर ब्लॉग कम से कम छह महीने पुराना हो। इसके साथ ही पेज पर हमेशा अपडेशन होता रहे। वहीं यूट्यूब पर भी लगातार नए और यूनिक कंटेंट वाले वीडियो अपलोड होते रहें। इस पर रोजाना के हिसाब से ट्रैफिक भी आता रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
this is how you can earn while sitting at home with google

चलेंगे इस तरह के विज्ञापन

गूगल ऐडसेंस आपके पेज पर कई तरह के विज्ञापन चलाता है। इनमें वीडियो, टेक्सट, बैनर ऐड प्रमुख हैं। इनमें से किसी भी तरह का विज्ञापन आप अपने पेज के लिए चुन सकते हैं। हालांकि विज्ञापन चलने के बाद गूगल की कुछ शर्तों को आपको मानना पड़ेगा। 

विज्ञापन
this is how you can earn while sitting at home with google

कम से कम 100 डॉलर की कमाई

आपको गूगल की तरफ से भुगतान तब किया जाएगा, जब खाते में 100 डॉलर हो जाएंगे। अगर इससे कम कमाई होगी तो पैसे आपके खाते में ट्रांसफर नहीं होंगे। सौ डॉलर पूरे होने में पैसा आपके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed