फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG की ऑनलाइन बुकिंग करवाते हैं तो समझिए कट रही है जेब

Tue, 14 Feb 2017 11:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Feb 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
online booking of lpg is costlier than normal booking
एलपीजी की कालाबाजारी - फोटो : अमर उजाला

अगर आप भी गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन कराते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। घरेलू गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग कराने को बढ़ावा देने के लिए सरकार जहां जोर शोर से प्रचार कर रही है, वहीं इससे लोगों की जेब भी ज्यादा कट रही है।  

मिल रही है 5 रुपये की छूट लेकिन कट रहे हैं 8 रुपये

online booking of lpg is costlier than normal booking

सरकार ऑनलाइन बुकिंग कराने वालों को प्रति सिलेंडर 5 रुपये की छूट दे रही है। इससे लोगों को लगता है कि उनको गैस के लिए कम पैसे देने पड़ेंगे। लेकिन बैंक ट्रांजेक्शन के नाम पर 7-8 रुपये ज्यादा देने पड़ते हैं। इसका पता बुकिंग कराते वक्त पता नहीं चलता है। 

बुकिंग कराने के बाद आता है बैंक से एसएमएस

online booking of lpg is costlier than normal booking

सिलेंडर की बुकिंग होने के कुछ देर बाद बैंक से मैसेज आता है कि 8 रुपये बैंक ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराने के नाम पर काट लिए हैं। ये केवल कार्ड से पेमेंट करने पर ही नहीं बल्कि नेटबैंकिंग का इस्तेमाल करने वालों को भी चार्ज लग रहा है।

इस चार्ज के अलावा बैंक सर्विस चार्ज भी वसूल रहे हैं, जिससे एलपीजी ग्राहकों को दोहरा नुकसान हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोलियम मंत्रालय ने की बैंकों से बात 

online booking of lpg is costlier than normal booking
एलपीजी ग्राहकों को हो रही इस तरह की समस्या से निदान दिलाने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय और तेल मार्केटिंग कंपनियां कई दौर की बातचीत बैंकों से कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक की बातचीत का नतीजा सिफर रहा है।

इंडियन ऑइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी माना कि बैंकिंग चार्ज के रूप में उपभोक्ताओं से 8 रुपये वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'बैंकिंग चार्ज के नाम पर आठ रुपये लिए जाने की बात सही है। पेट्रोलियम मंत्रालय स्तर से बैंकों से बातचीत चल रही है। जल्द ही मामला सुलझ सकता है।'

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed