बीते कुछ दिनों से स्टॉक मार्केट में निवेश का चलन देखने को मिला है, जिससे लोगों को बंपर रिटर्न्स मिल रहे हैं। वहीं कोरोना महामारी के बीच भी स्टॉक मार्केट में कई मल्टीबैगर स्टॉक्स ने निवेशकों को मोटे रिटर्न दिए हैं। दरअसल, मल्टीबैगर स्टॉक्स ऐसे स्टॉक्स हैं, जो निवेशक को एक बार नहीं बल्कि कई बार रिटर्न देता है। देखा जाए तो अपेक्षाकृत यह कम समय में 100 प्रतिशत या उससे भी अधिक रिटर्न है। यही कारण है कि आजकल ज्यादातर लोग मल्टीबैगर स्टॉक्स की तरफ अधिक आकर्षित हो रहे हैं, लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि इसमें रिस्क भी काफी होता है। अगर आप भी इस मल्टीबैगर स्टॉक में निवेश करके मालामाल होना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको ऐसे स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने बीते दिनों 1 लाख रुपये को 79 रूपये बना दिया। आप चाहे तो इसमें अपनी किस्मत भी आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
{"_id":"61dc303be3f22757360aef64","slug":"multibagger-stock-get-up-to-79-lakhs-returns-from-investment-of-one-lakh-rupee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Multibagger Stock: 1 लाख के निवेश में मिल सकता है 79 लाख रुपये तक का रिटर्न, यहां जानिए कैसे?","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Multibagger Stock: 1 लाख के निवेश में मिल सकता है 79 लाख रुपये तक का रिटर्न, यहां जानिए कैसे?
Tue, 11 Jan 2022 10:39 AM IST
ज्योति मेहरा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:39 AM IST
विज्ञापन
मल्टीबैगर स्टॉक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
Trending Videos
मल्टीबैगर स्टॉक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
- दरअसल, इस शेयर का नाम फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स है। हालांकि आज ये शेयर 1.85 रुपये की गिरावट के साथ 169 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं ये शेयर जनवरी 2021 के शुरुआती हफ्ते में 2.13 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जिससे साफ होता है कि एक साल के दौरान 79 गुने से भी ज्यादा की ग्रोथ हुई है।
मल्टीबैगर स्टॉक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
- ये शेयर 52 सप्ताह के दौरान 28 अक्तूबर को हाई रिकॉर्ड के साथ 216.3 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं इसके बाद शेयर में बिकवाली के चलते गिरावट भी देखी जा रही है। यदि आप भी एक साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश करते, तो आज आपके पास 79 लाख रुपये हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्टीबैगर स्टॉक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
- फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स का शेयर छह महीने पहले भी 16.49 रुपये के स्तर पर था। इस आधार पर छह महीने में ही शेयर ने निवेशकों को 1000 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। हालांकि आपको इस शेयर में निवेश से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
मल्टीबैगर स्टॉक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
- दुनियाभर में ग्राहकों को फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड कंपनी वेयरहाउसिंग, सीमा शुल्क ब्रोकिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, समेकन, कार्गो, मल्टीमॉडल परिवहन और देश व्यापार से जुड़ी सर्विस प्रदान कराती है। हालांकि, इन स्टॉक में निवेश करने से पहले आपको मार्केट का गहन अध्ययन कर लेना चाहिए। शेयर मार्केट में निवेश से पहले विशेषज्ञों की राय जरूर लें।