पेंशनभोगियों के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आ रही है। अगर आपको भी हर महीने पेंशन मिलती है, तो 28 फरवरी से पहले आपको ये जरूरी काम करना होगा, वरना पेंशन की रकम रुक सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपको हर महीने बिना किसी रुकावट के पेंशन मिलती रहे, तो आपको 28 फरवरी तक अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करना होगा। दरअसल, पहले हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की डेडलाइन 30 नवंबर होती थी पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 28 फरवरी 2022 कर दी है। ये प्रमाण पत्र इसलिए जमा करवाया जाता है, ताकि पेंशनभोगी की मृत्यु के बाद परिवार के बाकी लोग अनुचित तरीके से पेंशन न लेते रहें। आइए जानते हैं कि आप इसे घर बैठे ही कैसे जमा कर सकते हैं और आपको कहीं जाने की जरूरत भी नहीं होगी।
{"_id":"6200b67a164c1535af30049d","slug":"life-certificate-deadline-submit-your-life-certificate-before-february-28-otherwise-your-pension-will-be-stuck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Life Certificate Deadline: 28 फरवरी से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना रुक सकती है आपकी पेंशन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Life Certificate Deadline: 28 फरवरी से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना रुक सकती है आपकी पेंशन
Mon, 07 Feb 2022 12:22 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:22 PM IST
विज्ञापन
28 फरवरी से पहले जमा कर दें जीवन प्रमाणपत्र
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 फरवरी से पहले जमा कर दें जीवन प्रमाणपत्र
- फोटो : Istock
जीवन प्रमाण पोर्टल के जरिए जनरेट करें सर्टिफिकेट
- डिजिटली लाइफ सर्टिफिकेट जनरेट करने के लिए आप केंद्र सरकार के जीवन प्रमाण पोर्टल की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको जीवन प्रमाण की वेबसाइट https://jeevanpramaan.gov.in/ पर जाना होगा। यहां पर आप आधार बेस्ड ऑथेन्टिकेशन की मदद से डिजिटल सर्टिफिकेट जनरेट कर सकते हैं।
28 फरवरी से पहले जमा कर दें जीवन प्रमाणपत्र
- फोटो : istock
- इसके अलावा आप सरकारी बैंकों या पोस्ट ऑफिस की डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के जरिए आप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बुक कर सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात ये है कि पोस्टमैन या एजेंट के घर आने से पहले आपको आधार नंबर , मोबाइल नंबर, पेंशन नंबर, पेंशन अकाउंट जैसी सभी डिटेल तैयार रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
28 फरवरी से पहले जमा कर दें जीवन प्रमाणपत्र
- फोटो : Istock
पोर्टल पर करें जमा
- जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए आप जीवन प्रमाण पोर्टल https://jeevanpramaan.gov.in/ पर जा सकते हैं। इसके लिए आपको पोर्टल से जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करना होगा। साथ ही UDAI द्वारा मान्य फिंगरप्रिंट डिवाइस होने पर आप स्मार्टफोन की मदद से ईमेल आईडी औऱ ऐप में बताए गए तरीकों से जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
28 फरवरी से पहले जमा कर दें जीवन प्रमाणपत्र
- फोटो : istock
- इसके अलावा पेंशनर्स इंडियन बैंक्स एसोसिएशन यानी आईबीए के अंतर्गत आने वाले 12 सरकारी बैंकों की डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस का भी इस्तेमाल डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए कर सकते हैं। इनमें भारतीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं।