फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: LIC के इस प्लान पर मिलेंगे ढेरों फायदे, सिक्योरिटी के साथ बचत भी होगी खूब

Thu, 07 Oct 2021 12:43 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 07 Oct 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
LIC savings plan This plan of LIC will give you a lot of benefits, security and savings
एलआईसी - फोटो : LIC

अगर आप अपने निवेश को लेकर एक अच्छे रिटर्न की तलाश में हैं, तो भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC का एक प्लान आपको डबल फायदा पहुंचा सकता है। इस प्लान के ढेरों लाभ आपको मिलेंगे। साथ ही साथ सिक्योरिटी के तौर पर भी काफी कुछ मिलेगा। अगर आप इस प्लान में निवेश करते हैं, तो आपकी एक अच्छी सेविंग्स भी हो सकती है। यह LIC का एक बीमा सह निवेश प्लान है, जिसमें आपको दो प्लान मिलेंगे। इस पॉलिसी के अंतर्गत आपको बीमा कवर, बचत का लाभ, आपकी सुरक्षा और लोन भी मिलेगा। अगर भविष्य में पॉलिसी धारक के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इस प्लान के अंतर्गत आगे कोई प्रीमियम भरने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा प्रीमियम का जो मूल्य बनेगा उसे पूरा का पूरा नामांकित व्यक्ति को वापस कर दिया जाएगा। LIC के इस खास प्लान को आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इस पॉलिसी की और महत्वपूर्ण बातों के बारे में -  

LIC savings plan This plan of LIC will give you a lot of benefits, security and savings
एलआईसी - फोटो : Twitter
LIC की इस बचत पल्स पॉलिसी को खरीदते वक्त आप उसकी मूल बीमा राशि को चुन सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें सिंगल प्रीमियम के तौर पर भुगतान का चयन कर सकते हैं या फिर 5 वर्षों के लिए सीमित प्रीमियम भुगतान का। इसे करने के बाद आपको अपने प्रीमियम भुगतान विकल्प के आधार पर मृत्यु बीमा राशि को सेलेक्ट करना होगा। 
LIC savings plan This plan of LIC will give you a lot of benefits, security and savings
एलआईसी - फोटो : pixabay

सिंगल प्रीमियम के लिए आपको 10 या 1.25 गुना का विकल्प दिया जाएगा। वहीं 5 साल वाले सीमित प्रीमियम प्लान पर ये 10 या 7 गुना का होगा। इस पॉलिसी में कई और फायदे भी हैं। यदि आपकी मृत्यु पहले 5 पॉलिसी वर्षों के बीच हो जाती है, तो आपके द्वारा चुकाए गए सभी प्रीमियम नामांकित व्यक्ति को वापस कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC savings plan This plan of LIC will give you a lot of benefits, security and savings
एलआईसी - फोटो : LIC

अगर आपने इस पॉलिसी के सिंगल प्रीमियम प्लान को चुना है, तो पॉलिसी चालू होने के करीब 3 महीने के बाद आप ऋण ले सकते हैं। हालांकि लोन में मिलने वाला अमाउंट समर्पण मूल्य का अधिकतम 90 प्रतिशत ही हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ सीमित प्रीमियम प्लान के अंतर्गत आप पॉलिसी चालू होने के 2 साल बाद लोन को ले सकते हैं। ये भी लोन के समर्पण मूल्य का 90 प्रतिशत ही हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed